भिण्ड, 20 अप्रैल। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को आलमपुर के पास प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल (बाराही देवी) गेंथरी माता मन्दिर प्रांगण में कौरव क्षत्रिय जाग्रति मंच के तत्वावधान में आठवां सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज एवं परंपराओं के अनुसार दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया है।
कौरव क्षत्रिय समाज के इस सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान रात्रि में सभी रश्में पूरी की गई। विवाह के दौरान बर एवं बधू को उपहार स्वरूप सामान भी दिया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कौरव संरक्षण समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह कौरव रिटायर्ड आरटीओ खुर्द, उपाध्यक्ष रामकुमार कौरव पटेल खूजा, मुनीम कौरव गोरा, गंगा सिंह कौरव कसल, रणवीर सिंह पटेल, लाखन सिंह, भारत सिंह कौरव सोहन, लाखन सिंह कौरव, सचिव बीपी सिंह पटेल गेंथरी, राजू कौरव सरपंच कसल, केशव कौरव चांदनी, जनवेद सिंह कौरव सरपंच, आशीष पटेल आलमपुर, राघवेन्द्र कौरव गांगेपुरा, जनक सिंह, कौशल किशोर, धर्मेन्द्र कौरव, भूपेन्द्र सिंह कौरव सहित कौरव क्षत्रिय जाग्रति मंच एवं अखिल भारतीय कौरव समाज की अयोध्या मन्दिर संरक्षण समिति भी उपस्थिति रही। इसके अलावा आलमपुर-दबोह क्षेत्र के कौरव समाज के अनेक वरिष्ठजन तथा वर-वधू पक्ष से सैकड़ों लोग मौजूद थे। कौरव क्षत्रिय समाज के लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


