भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले के दबोह थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमाहा में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने एक सूने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं कीमती साड़ियों पर हाथ साफ किया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी रिंकू कुशवाह पुत्र जगत सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को वह अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ इंदरगढ़ के पास एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर उनके माता-पिता बाहर बैठक में और भाई दीपू बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और रिंकू के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घटना की जानकारी 19 अप्रैल की सुबह तब हुई जब रिंकू का भाई दीपू सोकर उठा। उसने देखा कि भाई के कमरे का गेट खुला है और ताला टूटा हुआ है। कमरे के भीतर संदूक की कुंडी कटी हुई थी और सारा सामान जमीन पर अस्त-व्यस्त पड़ा था। परिजनों ने जब संदूक की तलाशी ली, तो चोरी का पता चला। चोरों ने संदूक से सोने का हार, एक सोने की मनचली, एक जोड़ी झुमकी, एक बेसर, एक बेंदी और एक ओम वाला तावीज चोरी कर लिया। इसके साथ ही चांदी के आभूषणों में एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी तोड़ियां, एक कमर पेटी, बच्चों की एक जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी चांदी का चूरा और चार जोड़ी बिछिया सहित 10 कीमती साड़ियां भी चोरी कर ली। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


