- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से तत्काल की चर्चा भिण्ड, 21 अप्रैल। पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने विधानसभा क्षेत्र गोहद के अंतर्गत विभिन्न गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने स्लॉट बुकिंग और बारिश के कारण गेहूं की चमक कम होने जैसी समस्याएं सामने रखीं। इस पर जाटव ने मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बड़े स्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 100 से 150,…
भिण्ड, 21 अप्रैल। गोहद की होनहार बेटी सुहानी जैन ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गोहद सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। सुनील कुमार जैन की पुत्री सुहानी जैन ने अपनी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल से तथा हायर सेकेण्ड्री शिक्षा टच स्टोन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इससे पूर्व उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। खास बात यह रही कि सुहानी ने इस बड़ी सफलता के लिए किसी…
भिण्ड, 21 अप्रैल। भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण तथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है। जिसमें तहसील स्तर पर शा. उमावि मिहोना में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रक्षिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का अवलोकन प्रभारी तहसीलदार मिहोना (डिप्टी कलेक्टर) सुश्री कविता यादव ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया, जिससे फील्ड में आपको किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न…
– एसडीएम एवं कलेक्टर को लिखा आवेदन भिण्ड, 21 अप्रैल। लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत करियावली के ग्राम सिकरी में श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए किसी प्रकार का कोई रास्ता नहीं है, चारों तरफ से लोगों के खेत हैं जहां पर लोगों ने तार फेंसिंग कर तथा अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन द्वारा श्मशान घाटों का रख-रखाव एवं सौंदरीकरण के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है और पंचायत के माध्यम से काम कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर अवगत कराया मगर किसी भी द्वारा…
भिण्ड, 21 अप्रैल। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए दानवीर किन्नर महंत किरण दद्दा एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बने। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौधा में उन्होंने ठाकुर समाज की बेटी पूनम राजावत का विधि-विधान से कन्यादान किया और विवाह के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ संपूर्ण गृहस्थी का सामान भेंट किया। जानकारी के अनुसार पूनम के पिता रविन्द्र सिंह राजावत आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दृष्टि संबंधी समस्या के कारण परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ थे। उन्होंने सहायता के लिए किरण दद्दा से संपर्क किया। जैसे ही जानकारी मिली,…
– पूर्व विधायक की पहल से मिला इलाज-सैलरी का आश्वासन भिण्ड, 21 अप्रैल। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित क्रॉम्प्टन सीजी पावर कंपनी के मुख्य गेट पर सोमवार को एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब सुरक्षा गार्ड माजिद अली अपने पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। धरने में उसकी पत्नी, वृद्ध मां, तीन छोटे बच्चे और भाई भी शामिल थे। परिवार ने कंपनी प्रबंधन पर घायल गार्ड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय और सहायता की मांग की। परिजनों के अनुसार, बीते माह ड्यूटी के दौरान अज्ञात बदमाशों ने माजिद अली को गोली मार दी थी, जिससे वह…
– निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान पाए गए अनुपस्थित भिण्ड, 21 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने उपयंत्री जनपद पंचायत रौन डीके श्रीवास्तव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर (एनआरएलएम) जनपद पंचायत रौन मनोज सिंह जादौन, पंचायत समन्वय अधिकारी ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन चौबेलाल कोठारी, सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन योगेन्द्र गुर्जर को नोटिस जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने बताया है कि 18 अप्रैल को ग्राम पंचायत अचलपुरा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्य स्थल पर आपकी उपस्थिति अपेक्षित थी…
– आरोपी को बचाने तैयार किया कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र भिण्ड, 21 अप्रैल। स्कूल में दर्ज रिकार्ड को नजर अंदाज कर तहसीलदार द्वारा कूटरचित तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाकर आरोपी को बचाने के प्रयास के विरोध में गौरव शर्मा भारद्वाज अधिवक्ता महासचिव कांगे्रस आईटी सेल ने कांगे्रस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखकर कूटरचना करने वालों के विरुद्ध अपराध दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही आवेदन की प्रतियां कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, एसपी डॉ. असित यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड को भी भेजी गई हैं। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी विमल यादव पुत्र…
भिण्ड, 21 अप्रैल। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने समस्त शासकीय विभागों, मण्डलों, निगमों एवं अन्य संस्थाओं को सूचित किया है कि जो भी विभाग, संस्थाएं ठेकेदारों अथवा आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से निर्माण कार्य एवं अन्य सेवाएं करवा रहे हैं, उन्हें संविदा श्रम (विनियमन एवं उत्मूलन) अधिनियम, 1970 की धारा 7 के अंतर्गत पंजीयन कराना अनिवार्य है। साथ ही व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, 2020 की धारा 47 से 50 के अंतर्गत ठेका श्रमिकों के नियोजन एवं पंजीयन से संबंधित प्रावधान भी लागू है। बिना पंजीयन के किसी भी प्रकार से ठेका श्रमिकों का नियोजन न किया जाए। इस हेतु…
भिण्ड, 21 अप्रैल। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र 2 सितंबर 2024 के परिपालन में वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का सुबह 8 बजे से 3 बजे तक आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेशित किया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय सुबह 8 बजे, बच्चों के नाश्ता का समय 9 बजे, बच्चों के भोजन का समय 11 बजे तथा बच्चों…

