भिण्ड, 21 अप्रैल। भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण तथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है। जिसमें तहसील स्तर पर शा. उमावि मिहोना में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रक्षिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का अवलोकन प्रभारी तहसीलदार मिहोना (डिप्टी कलेक्टर) सुश्री कविता यादव ने किया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया, जिससे फील्ड में आपको किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। मास्टर ट्रेनर आनंद सिंह, देवेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तहसीलदार ने निर्धारित मापदण्डों के अनुसार प्रशिक्षार्थियों को भोजन पैकेट, शीतल पेयजल एवं चाय आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। अवलोकन के समय तहसीलदार के साथ शा. उमावि मिहोना के प्राचार्य राजीव व्यास सहित नरेन्द्र सिंह सिकरवार, अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


