– एसडीएम एवं कलेक्टर को लिखा आवेदन
भिण्ड, 21 अप्रैल। लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत करियावली के ग्राम सिकरी में श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए किसी प्रकार का कोई रास्ता नहीं है, चारों तरफ से लोगों के खेत हैं जहां पर लोगों ने तार फेंसिंग कर तथा अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन द्वारा श्मशान घाटों का रख-रखाव एवं सौंदरीकरण के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है और पंचायत के माध्यम से काम कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर अवगत कराया मगर किसी भी द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने विधायक एवं जिला कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत करियावली के ग्राम सिकरी में शमशान घाट से अतिक्रमण हटाया जाए एवं मुख्य मार्ग से रास्ता जोड़ा जाए, ताकि लोगों को दाह संस्कार के लिए वहां तक जाने में आसानी हो सके। आशा है कि प्रशासन, जिला कलेक्टर इस ओर अवश्य ध्यान देंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।


