भिण्ड, 21 अप्रैल। गोहद की होनहार बेटी सुहानी जैन ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गोहद सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
सुनील कुमार जैन की पुत्री सुहानी जैन ने अपनी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल से तथा हायर सेकेण्ड्री शिक्षा टच स्टोन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इससे पूर्व उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। खास बात यह रही कि सुहानी ने इस बड़ी सफलता के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने पूरी तैयारी ऑनलाइन माध्यम से की और आत्मविश्वास व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर प्रयास और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आईटी कॉलेज में प्रवेश लेना है और तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में सफलता पाना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है। गोहद की इस प्रतिभाशाली बेटी की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सुहानी ने बताया कि मेरे माता पिता सुनील एवं सोनी जैन द्वारा में मुझे सदैव प्रेरणा मिली, जिससे मुझे सफलता प्राप्त हुई। गोहद की बेटी ने गोहद को गौरवान्वित किया। आज गोहद में हर्ष का माहौल है।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


