– निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान पाए गए अनुपस्थित
भिण्ड, 21 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने उपयंत्री जनपद पंचायत रौन डीके श्रीवास्तव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर (एनआरएलएम) जनपद पंचायत रौन मनोज सिंह जादौन, पंचायत समन्वय अधिकारी ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन चौबेलाल कोठारी, सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन योगेन्द्र गुर्जर को नोटिस जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने बताया है कि 18 अप्रैल को ग्राम पंचायत अचलपुरा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्य स्थल पर आपकी उपस्थिति अपेक्षित थी किन्तु आप बिना किसी पूर्व सूचना/ अनुमति के अनुपस्थित पाए गए आपकी यह लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर त्रुटि को दर्शाती है। जो कि संविदा सेवा की आचरण एवं नियमों के विपरीत है। आपको निर्देशित किया जाता है कि इस नोटिस के प्राप्ति के दो दिवस में आप अपना जबाव समक्ष में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें एवं आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।


