भिण्ड, 21 अप्रैल। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए दानवीर किन्नर महंत किरण दद्दा एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बने। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौधा में उन्होंने ठाकुर समाज की बेटी पूनम राजावत का विधि-विधान से कन्यादान किया और विवाह के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ संपूर्ण गृहस्थी का सामान भेंट किया।
जानकारी के अनुसार पूनम के पिता रविन्द्र सिंह राजावत आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दृष्टि संबंधी समस्या के कारण परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ थे। उन्होंने सहायता के लिए किरण दद्दा से संपर्क किया। जैसे ही जानकारी मिली, महंत किरण दद्दा स्वयं गांव पहुंचे और मण्डप के नीचे बेटी के पैर पूजकर कन्यादान की रस्म निभाई, कन्यादान में उन्होंने कलर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, घरेलू सामान सहित एक लाख रुपए की मदद की।
इस अवसर पर किरण दद्दा ने कहा कि उनकी कन्यादान योजना पूरी तरह से जनता के सहयोग से ही चलती है, जनता द्वारा बधाई में जो रुपया हमें मिलता है वो हम गरीब बेटियों के कन्यादान में खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। समाज की हर बेटी मेरी बेटी है, और जब तक जीवित हूं, बेटियों के हाथ पीले करता रहूंगा। वहीं पूनम के पिता रविन्द्र राजावत ने भावुक होकर कहा कि वह बेटी की शादी को लेकर बेहद परेशान थे। उन्होंने कहा कि मुझे कम दिखाई देता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। ऐसे समय में किरण दद्दा भगवान बनकर हमारे घर आए और मेरी बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक करा दिया। गांव और आस-पास के क्षेत्रों में इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जहां सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में समय लगता है, वहीं ऐसे समाजसेवी तुरंत जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


