- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
समाज में एकता और समभाव स्थापित करने के लिए शंकराचार्य के विचारों का व्यापक प्रसार जरूरी : श्रीवास्तव
– अद्वैत सिद्धांत से समाज को मिली एकता की दिशा : सिसोदिया – शंकराचार्य जयंती पर जन अभियान परिषद ने आयोजित की व्याख्यान माला भिण्ड, 03 मई। समाज में समरसता समानता और एकात्मता के लिए आदि गुरु शंकराचार्य के संदेश को घर-घर पहुंचाना आवश्यक है, तभी हमारे देश में समदृष्टि और समभाव का वातावरण निर्मित होगा। यह बात बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चंबल संभाग अमिताभ श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सभागार में मप्र जन अभियान परिषद भिण्ड की जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में जिला स्तरीय आचार्य शंकर के जीवन वृत्त पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान माला ‘एकात्म पर्वÓ में कही।…
भिण्ड, 03 मई। जैन सम्राट गौरव वर्ष के अंतर्गत भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को बाहुबली महिला जैन मिलन गोरमी द्वारा सेवा कार्य किया गया। संस्था की सदस्याओं ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां उपचाराधीन मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। मरीजों का हाल-चाल जानते हुए महिलाओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जैन मिलन सदैव जीव दया और मानव सेवा के पदचिन्हों पर चलता आया है। स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन की इसी…
भिण्ड, 03 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर ने ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर राजेन्द्र सिंह यादव (कुरथरा) को प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया है। जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह यादव ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। आमजन की जनसमस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करेंगे। संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, अरविन्द यादव, रामस्वरूप गोयल, अभिलाख सिंह यादव, विवेक जामौर, संदीप बघेल, चन्द्रशेखर हिण्डोलिया, प्रमोद…
– राकेश अचल देश में एक निशान, एक विधान के बाद एक चुनाव, एक प्रभाव, एकराय संसद, चुनाव आयोग यहां तक कि अब एक न्याय का सिद्धांत फलता-फूलता नजर आ रहा है। लगता है कुछ दिनों में सब संस्थाएं भी एकनाथ हो जाएंगी। मैं यह बात शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की उस याचिका को खारिज किए जाने के बाद कह रहा हूं, जिसमें ममता की पार्टी ने चुनाव आयोग के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें मतगणना पर्यवेक्षकों के तौर पर सिर्फ केन्द्रीय कर्मचारी या सार्वजनिक उपक्रमों का स्टाफ रखने की बात कही गई…
– पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 13 लोग गंभीर रूप से घायल धार, 29 अप्रैल। मप्र के धार जिले में बुधवार रात चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक 30 से 35 मजदूर सवार थे। तेज…
भिण्ड, 29 अप्रैल। मालनपुर नगर में आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत में फल वितरण व ठंडाई पिलाकर किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेन चौराहा बड़े हनुमान मन्दिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसमें महिलाओं के सर पर कलश एवं सजी-धजी झांकियों, बैंड-बाजों और गाजेबाजे के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र…
भिण्ड, 29 अप्रैल। दबोह नगर के भुजरियाऊ मोहल्ला वार्ड क्र.2 में बुधवार की सुबह बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में न केवल घर का कीमती सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि घर का मालिक तथा पशु भी इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित मोहन दोहरे पुत्र सातूप्रसाद उम्र 45 वर्ष ने पुलिस थाने में दी सूचना में बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। घर में लगे बिजली के मीटर में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।…
भिण्ड, 29 अप्रैल। मां मंगला देवी मेला आयोजन समिति नगर परिषद लहार द्वारा नगर लहार के भाटनताल मैदान पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेलं को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए मेले में दो दिन तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है, जिसमें लहार नगर में संचालित, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती का माल्यार्पण और पूजन कर किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शोभायमान प्रमुख अतिथि मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, पार्षद प्रतिनिधि चक्रेश समाधिया, मण्डल महामंत्री संजीव चौधरी, मोनू…
– जनगणना के संदर्भ में एसडीएम ने ली कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक – 600 से अधिक कर्मचारी रहे उपस्थित भिण्ड, 29 अप्रैल। भारत सरकार के निर्देशन के क्रम में एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना कार्य को देखते हुए एसडीएम लहार विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में रौन, मिहोना एवं लहार में सुपर वाइजर एवं प्रगणकों की बैठकें लीं। जिसमें डिप्टी कलेक्टर कविता यादव, तहसीलदार रौन श्रीनिवास शर्मा, लहार दीपक शुक्ला व नगर पालिका सीएमओ लहार रमाशंकर शर्मा, सीएमओ दबोह आलमपुर अतुल रावत उपस्थित रहे। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने बैठक में बताया कि लगभग हमारे 600 कर्मचारी आगामी…
भिण्ड, 29 अप्रैल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा भिण्ड में जल प्रदाय परियोजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हीट स्ट्रेस अवेयरनेस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को गर्मी के मौसम में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों, बचाव के उपायों तथा कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, श्रमिकों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लूकोज युक्त पानी का वितरण भी किया…

