- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
– मेहगांव में 20 बीघा में बनेगा दिव्य धाम भिण्ड, 12 अप्रैल। जिले के मेहगांव क्षेत्र में इस वर्ष भूमिया सरकार का 20वां वार्षिक उत्सव भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा, नौ महाकुण्डीय यज्ञ, ज्ञान यज्ञ सप्ताह, शोभा कलश यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 30 अप्रैल को होगी, एक मई से हवन-पूजन प्रारंभ होगा। समापन अवसर पर आठ मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 4 से 6 मई तक महादिव्य दरबार का आयोजन रहेगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी…
– दलित उत्पीड़न और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर होगा धरना भिण्ड, 12 अप्रैल। गोहद अनुभाग में दलित उत्पीड़न और चोरियों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, थाना स्तर पर कोई सुनने को तैयार नहीं है, जनता में पुलिस की धीगामस्ती से आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि शुक्रवार को भिण्ड एसपी द्वारा थाना प्रभारी एवं एसडीओपी की ली गई, बैठक में गुण्डों, बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए, परंतु थाना स्तर पर भिण्ड एसपी के आदेश का शायद कोई असर पड़ा। बरोना गांव में सरेआम गुंडागर्दी हो चुकी है, दलित…
भिण्ड, 12 अप्रैल। गोहद नगर में अग्रसेन चौक नया बस स्टैण्ड पर सीएम राइज स्कूल के पास एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने फरियादी के बताए अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी अरविंद पुत्र उदय श्रीवास निवासी गोहद ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे मोहल्ले के रहने वाले करु गुर्जर तथा रामजी गुर्जर दुकान से उधार सामान लेकर चले गए। रात लगभग 12 बजे जब मैं दुकान बंद करके बैठा था तभी करू, रामजी तथा एक अन्य व्यक्ति आया, जो दूर खड़ा था। उक्त…
भिण्ड, 12 अप्रैल। बसपा के भिण्ड जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती धूमधाम से जॉन स्तरीय कार्यक्रम छतरपुर में मनाने के लिए भिण्ड जिले के हर गांव, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर तैयारियां चल रही है। मौ नगर एवं आस-पास के क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाकर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मौ में कार्यकर्ताओं के बीच डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण…
– पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर हुई कार्रवाई भिण्ड, 12 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने लोक सेवक के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एमपी चौधरी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार उमाशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर सभागार कक्ष भिण्ड में शनिवार को दोपहर 12 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में एमपी चौधरी सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एवं उमाशंकर शर्मा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित…
– लहार नपा ने सात दिन पहले दिया था नोटिस भिण्ड, 12 अप्रैल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के लालसिंह पैलेस मैरिज गार्डन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार थम गया है। नगर पालिका लहार के कड़े तेवर और अतिक्रमण हटाने के नोटिस की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले डॉ. सिंह के परिजनों ने विवादित बाउण्ड्रीवॉल को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया। नगर पालिका लहार ने गार्डन की बाउण्ड्रीवॉल को सरकारी रास्ते में बताते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई रामेन्द्र सिंह और भतीजे अमित प्रताप सिंह को नोटिस थमाया था। इस नोटिस की मियाद आज…
– तीन दिवस में समक्ष में प्रस्तुत होकर मांगा जवाब भिण्ड, 12 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने एडीईओ जनपद पंचायत गोहद जितेन्द्र गुर्जर, उपयंत्री जनपद पंचायत गोहद अरुण चकोटिया, उपयंत्री जनपद पंचायत लहार उमेश तिवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा 11 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एडीईओ जनपद पंचायत गोहद जितेन्द्र गुर्जर अपने क्षेत्रांतर्गत पंचायत में कम उपस्थित रहते हैं। उपयंत्री…
– मैरिज गार्डन संचालक पार्किंग, फायर एनओसी और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें – मौरिज गार्डन संचालक एवं होटल प्रबंधकों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ग्वालियर, 12 अप्रैल। शहर में संचालित मैरिज गार्डन, होटल एवं व्यवसायिक उपभोक्ता अपने यहां पर पीएनजी गैस का कनेक्शन लें। ग्वालियर शहर में अवंतिका एवं राजस्थान गैस एजेंसी के माध्यम से पाइप लाइन बिछाई गई है। सभी बल्क उपभोक्ता अपने-अपने यहां पर पीएनजी गैस कनेक्शन अवश्य लें। शहर में जिन क्षेत्रों में गैस लाइन उपलब्ध है उन स्थानों पर गैस का कनेक्शन न लेने वालों को आने वाले दिनों में व्यवसायिक सिलेंडर…
– बरसात से पूर्व नाला सफाई का कार्य अभियान के रूप में करें – वायु सुधार कार्यक्रम के तहत कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए – कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश ग्वालियर, 12 अप्रैल। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंधन किए जाएं। शहर के किसी भी वार्ड में गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की समस्या न आए। इसके साथ ही नाला सफाई के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि बरसात के दौरान जल भराव की स्थिति न…
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर सहित प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के खातों में राशि अंतरित की ग्वालियर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 867 लाड़ली बहनों के खातों में रविवार को 44 करोड़ 80 लाख 38 हजार रुपए से अधिक धनराशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित हुए महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के माध्यम से ग्वालियर जिले की लाड़ली बहनाओं सहित प्रदेश भर की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35 वीं…

