भिण्ड, 29 अप्रैल। दबोह नगर के भुजरियाऊ मोहल्ला वार्ड क्र.2 में बुधवार की सुबह बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में न केवल घर का कीमती सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि घर का मालिक तथा पशु भी इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित मोहन दोहरे पुत्र सातूप्रसाद उम्र 45 वर्ष ने पुलिस थाने में दी सूचना में बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। घर में लगे बिजली के मीटर में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में मौजूद सामान को बचाने का मौका नहीं मिला। इस आग से घर मालिक जगदीश दोहरे भी चपेट आ गए ओर वह भी झुलस गए तथा घर में बंधी भैंसें बुरी तरह झुलस गई हैं। घर के बाहर खड़ी एक साइकिल और एक टमटम (ई-रिक्शा/ गाड़ी), टेंट का कीमती सामान और दो बोरी गेहूं जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने दबोह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। बता दें कि मोहन दोहरे के बगल में ही शादी थी, आग की खबर सुनते ही सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बहुत ही बड़ा नुकसान हो सकता था।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


