भिण्ड, 29 अप्रैल। मां मंगला देवी मेला आयोजन समिति नगर परिषद लहार द्वारा नगर लहार के भाटनताल मैदान पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेलं को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए मेले में दो दिन तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है, जिसमें लहार नगर में संचालित, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती का माल्यार्पण और पूजन कर किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शोभायमान प्रमुख अतिथि मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, पार्षद प्रतिनिधि चक्रेश समाधिया, मण्डल महामंत्री संजीव चौधरी, मोनू उपाध्याय, पार्षद हृदेश गौस्वामी, सत्यप्रकाश गौड़, समाजसेवी रामसनेही गुप्ता (बब्बा) एवं निर्णायक मण्डल में पूर्व प्राचार्य हरिशंकर हिन्नारिया, केदार सिंह राजावत भटपुरा, प्राचार्य सांदीपनि सीएम राईज उमावि लहार महावीर प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य शा. कन्या उमावि लहार प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर लहार रामजीलाल शुक्ला, व्याख्याता सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षक चन्द्रशेखर पाण्डेय का नगर पालिका सहअधिकारी महेन्द्र सिंह कुशवाह और खान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मन्दिर लहार की छात्रा शिवन्या जोशी झलकत हमरी गगरिया सॉन्ग पर और जीवा शर्मा ने राधे-राधे नृत्य की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी दर्शनार्थियों मंत्रमुग्ध कर दिया, पहले दिन के सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन उपरांत निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कार्यक्रमो की घोषणा की, जिसमें प्रथम स्थान मनीष विद्यापीठ लहार ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव (नाटक) को एवं द्वितीय स्थान शा. पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय क्र.2 लहार कलबेलिया नृत्य (ग्रुप डांस) और तृतीय स्थान डीपीपीएस विद्यालय लहार की छात्रा काव्या द्वारा आ में जे तुम्हार नृत्य को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगर परिषद लहार द्वारा 2100, 1100 और 500 की नगद राशि के साथ, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार रमाशंकर शर्मा ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स देने की भी घोषणा की, साथ ही प्रतिभागी सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी नगर परिषद लहार द्वारा देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जानकी नंदन समाधिया ने किया। कार्यक्रम में लहार के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान व समस्त स्टाफ, पालक, छात्र/छात्राएं एवं नगरवासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


