भिण्ड, 03 मई। जैन सम्राट गौरव वर्ष के अंतर्गत भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को बाहुबली महिला जैन मिलन गोरमी द्वारा सेवा कार्य किया गया। संस्था की सदस्याओं ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां उपचाराधीन मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए।
मरीजों का हाल-चाल जानते हुए महिलाओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जैन मिलन सदैव जीव दया और मानव सेवा के पदचिन्हों पर चलता आया है। स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन की इसी भावना को दर्शाता है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य में बाहुबली महिला जैन मिलन की मुख्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं सम्मिलित रहीं। जिनमें अध्यक्ष मीरा जैन, मंत्री मालती जैन, कोषाध्यक्ष साधना जैन कि अलावा वीरांगना मधु जैन, मनीषा जैन, चेतना जैन, सरिता जैन, सुनीता जैन, मालती जैन सहित बाहुबली जैन मिलन की स भी महिला सदस्य उपस्थित रहीं। अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने जैन मिलन की इस पहल की सराहना की। इस दौरान सभी ने जय जिनेन्द्र के उद्घोष के साथ सेवा भाव का संकल्प लिया।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


