Author: Jagran Today

भिण्ड, 29 अप्रैल। जिले के हवीपुरा गांव में चल रही भागवत कथा में पहुंचे कैरोली मौ निवासी राहुल भैया ने कथा वाचक जीतेन्द्र शास्त्री को 300 फुट लम्बा साफा उनके सिर पर पहनाकर स्वागत और सम्मान किया तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करते हुए सभी का उत्साह बढ़ाया। यह अद्भुत दृश्य भिण्ड जिले में पहली बार देखने को मिला, जिसमें साफा पहनाने वाले साकेत फागुना भी थक गए। यह नजारा देखते हुए कथा वाचक ने साफा की तुलना द्रौपदी के चीर की भांति का दी। ज्ञात रहे कि राहुल भैया पूर्व मंण्डी एवं मार्केटिंग अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर के नाती…

Read More

भिण्ड, 29 अप्रैल। गर्मियों में पक्षियों को जल एवं दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है, इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए भारत विकास परिषद शाखा जागृति के सदस्यों ने स्थानीय गौरी किनारे स्थित विभिन्न मन्दिर, प्रांगण, बगीचे, निवास इत्यादि में 51 सकोरे टांगने का कार्य किया। शाखा कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि परिषद के सेवा कार्य के तहत इस समय की महती आवश्यकता पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना है। परिषद द्वारा 100 सकोरों का संकल्प लिया गया है, जिसे आगामी चरण में पूरा किया जाएगा। इस मुहिम में धीरज शुक्ला, कैलाश नगरिया, गगन…

Read More

– वेयर हाउस का निरीक्षण कर किसानों की शिकायतों पर की कार्रवाई भिण्ड, 29 अप्रैल। एसडीएम गोहद राजन बी. नाड़िया ने गोहद तहसील क्षेत्र में स्थित एमएम एवं एमएन वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी उपज की बोली समय पर नहीं लग रही है। एसडीएम राजन नाड़िया ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तत्काल लंबित टोकन, तौल की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपार्जन कार्य नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित…

Read More

– आलमपुर में बिजली के बार-बार आने-जाने का दिनभर चलता है सिलसिला भिण्ड, 29 अप्रैल। इस समय लोग भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहे हैं, तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, ऐसे में आलमपुर के लोगों के लिए बिजली समस्या सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। गर्मी के इस मौसम में आलमपुर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई हैं। कभी लाइन मेंटिनेंस के नाम पर विद्युत आपूर्ति ठप रहती है, तो कभी सेवढ़ा से आई 33 केव्ही बिजली लाइन फाल्ट होने पर बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के समय में…

Read More

– स्वयंप्रभा विद्यालय में मेधावी विद्याथियों का सम्मान समारोह आयोजित – थाना प्रभारी उपाध्याय ने विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के गुर भिण्ड, 29 अप्रैल। दबोह नगर के अशासकीय स्वयंप्रभा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नवागत थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि थाना प्रभारी का विद्यालय के परिवार द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया…

Read More

भिण्ड, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त भिण्ड जिलाध्यक्ष रावसाहब गुर्जर के ग्वालियर से दबोह जाते समय भिण्ड जिले की सीमा में प्रथम आगमन पर मौ नगर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह के मौ सेवढ़ा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल श्रीफल भेंट कर, माल्यार्पण कर आत्मीयता से स्वागत सम्मान किया। स्वागत करने वालों में पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, अभा कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष वीरसिंह कुशवाह, लल्लूराम कुशवाह, चतुर सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद महबूब खान, रघुनाथ कुशवाह, रघुराज सिंह चौहान, शिवम कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। जिला…

Read More

भिण्ड, 29 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन को राहत के लिए ठण्डे पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, वहीं मालनपुर थाना प्रभारी ने मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। थाना परिसर में राहगीरों और आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ (वाटर कूलर) की व्यवस्था कराई गई है, जिससे अब यहां से गुजरने वाले लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। थाना परिसर में स्थापित इस वाटर कूलर का लाभ न सिर्फ पुलिस कर्मियों को मिल रहा है, बल्कि आस-पास के क्षेत्र से गुजरने वाले मजदूर, वाहन चालक, राहगीर और…

Read More

– अवैध तार डालने से करंट लगने से हुई थी युवक की मौत भिण्ड, 29 अप्रैल। सत्र न्यायाधीश भिण्ड की अदालत ने अवैध तार डालने से करंट लगने से हुई नवयुवक की मौत के लिए आरोपी केशव सिंह निवासी ग्राम सगरा को 7 वर्ष की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। लोक अभियोजक जेपी दीक्षित के अनुसार थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम सगरा में आरोपी केशव सिंह पुत्र बुद्धसिंह द्वारा एलटी लाइन से अपने ट्यूबवेल के लिए खेत में गढ़े खम्बों के नीचे सफेद तार डालकर लाइट डाली गई थी, जिन्हें हटाने के लिए कई बार…

Read More

– घटना के बाद आरोपी मय परिवार फरार भिण्ड, 29 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते मंगलवार की अर्द्ध रात्रि को एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को घर की महिलाओं के बीच बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर कहासुनी हुई थी। रात में जब दोनों भाइयों की पत्नियों ने अपने-अपने पतियों को इस विवाद की जानकारी दी, तो दोनों भाई भी इस बात को लेकर आपस में उलझ…

Read More

– पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समयावधि सहित आश्वासन देने पर शांत हुआ मामला भिण्ड, 29 अप्रैल। पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार कुशवाह को एक शादी समारोह में उनके बकायादारों ने घेर लिया। इसके बाद काफी हंगामा होता रहा। करीब चार घंटे तक जब नहीं छोड़ा तो सूचना पर देहात थाना पुलिस वहां पहुंची और उन्हें थाने लेकर आई। बकायादार भी थाने पहुंच गए। पुलिस की समझाइश पर कुशवाह ने बकायादारों का पैसा देने का समयावधि सहित आश्वासन देना पड़ा, तब बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल की शाम भारौली रोड स्थित एक…

Read More