- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 03 मई। बाबा पाण्डरी धाम सेवा समिति सगरा द्वारा 4 से 11 मई तक बाबा पाण्डरी धाम सगरा में 21 कुण्डीय होमात्मक सहसचण्डी महायज्ञ एवं देवी भागवत प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक संस्कृति व संस्कार संरक्षणार्थ यह कार्यक्रम डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में होगा। मन्दिर संरक्षक डॉ. देवदत्त सिंह के अनुसार बाबा पाण्डरी धाम सेवा समिति द्वारा उक्त धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 4 मई को सुबह 9 बजे मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। वेद पाठ, पूजन एवं यज्ञ पांच मई से 11 मई तक सुबह 7 बजे से 12 बजे…
भिण्ड, 03 मई। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। यह योजना अंसगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। ऐसे श्रमिक जैसे संबल योजना में पंजीकृत हैं तथा मप्र भवन एंव अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल मंडल अंतर्गत पंजीकृत हों, हाथ ठेला चलाने वाले, सफाई कर्मी, रिक्शा चालक, आशा कर्ता, घरेलू काम काज करने वाले, ईंट भट्टों पर काम करने वाले, तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले, मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले, श्रमिक स्टोन केशर में काम करने वाले श्रमिक, भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूर…
भिण्ड, 03 मई। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ब्रह्मा कुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा श्रमिकों का सम्मान किया गया। जिस कार्यक्रम में पूर्व ठेकेदार ठाकुरदीन वर्मा ने श्रमिकों को यही बताया कि आप भले श्रमिक बने लेकिन अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर योग्य अवश्य बनाएं, समाज में सर ऊंचा उठाकर जीना हर एक के अधिकार में है। आप अपने आप को कमजोर ना समझे और अपनी शक्ति अनुसार बच्चों को एक उच्च स्थान अवश्य दिलाए। संचालीका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने श्रमिकों के मनोविचार को सकारात्मक बनाने पर प्रकाश डाला और कहा कि कभी व्यर्थ विचार लाकर गलत संग में पड़कर अपने…
– बीमारी से लड़ने आए थे यहां सिस्टम से हार गए, समय से डॉक्टर ना होने से मरीज बेबस और लाचार भिण्ड, 03 मई। सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र मालनपुर में डॉक्टरों की समय से अनुपस्थिति एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टर समय पर नहीं आते, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीज घंटों इंतजार करते रहते हैं, लेकिन डॉक्टर एवं स्टाफ के समय से नहीं आने से उन्हें बिना इलाज के ही लौटना…
भिण्ड, 03 मई। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित नोवा कंपनी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सादगीपूर्ण गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में कंपनी के एचआर हेड आदित्य शुक्ला एवं सीनियर मैनेजर अभिषेक पाण्डेय ने श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी उद्योग की वास्तविक ताकत उसके श्रमिक होते हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।…
-एसडीएम भिण्ड ने नरवाई जलाने वालों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई भिण्ड, 03 मई। खेतों में ही नरवाई व अन्य फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर भिण्ड के कड़े निर्देशों के अनुपालन में तहसील भिण्ड ग्रामीण में कानून का उल्लंघन कर खेतों में आग लगाने वाले 26 व्यक्तियों पर लगभग 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह बड़ी कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड अखिलेश शर्मा द्वारा तहसीलदार भिण्ड ग्रामीण के प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 28 अप्रैल 2025 को नरवाई जलाने…
-भिण्ड-भांडेर रोड पर कार्रवाई, कोंच रोड से कब हटेगा अतिक्रमण भिण्ड, 03 मई। दबोह की सड़कों को अपनी जागीर समझने वाले अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई हैं। नगर की दम घोंटती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नवागत थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने मैदान संभाल लिया है। टीआई अपने दलबल के साथ सड़कों पर उतरे और भिण्ड-भांडेर रोड पर दुकानदारों को अपनी दुकानों को हद में रखने की समझाइश दी और सड़क पर अतिक्रमण करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उनके साथ उप निरीक्षक रविन्द्र माझी, आरक्षक रंजीत, महेन्द्र प्रजापति और…
-प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 से 29 मई तक भिण्ड, 03 मई। प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए भिण्ड के शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी जो 29 मई तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होने और सीट आवंटन…
भिण्ड, 03 मई। दबोह में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान खंगाल कर टीवी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चंद्रकांत त्रिपाठी उर्फ लवली महराज के घर में यह घटना हुई। फरियादी ने बताया कि घर के आगे वाले कमरे में उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। काफी तलाश के बाद जब उन्हें कोई…
भिण्ड, 03 मई। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक मई से नए नियम लागू कर दिए गए हैं। इन नियमों का असर बरेठा टोल प्लाजा पर देखने को मिल रहा है, यहां सख्ती के साथ नई व्यवस्था लागू की जा रही है। एनएचएआई को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन चालक गलत वाहन नंबर बताकर या नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर टोल नाकों से बिना शुल्क दिए निकल जाते थे। बाद में जब असली वाहन मालिकों को इसकी जानकारी मिलती थी, तो वे संबंधित…

