– कवियों द्वारा दी जाएगी काव्यांजलि
भिण्ड, 11 दिसम्बर। गहोई वैश्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में शहर के लश्कर रोड स्थित बस स्टैड स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पौधारोपण कार्यक्रम 12 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे आयोजित होगा।
जानकारी देते हुए सभा के प्रवक्ता कवि अंजुम मनोहर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरोड़ी लाल मीणा कलेक्टर भिण्ड एवं बतौर विशिष्ट अतिथि शिवांगी अंकुर रवि गुप्ता संयुक्त कलेक्टर एवं डॉ. विनीत गुप्ता एमडी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र बिलैया अध्यक्ष गहोई वैश्य सभा भिण्ड द्वारा की जाएगी। शुक्रवार को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कवि सम्मेलन का कार्यक्रम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन शिवाजी नगर महावीर गंज भिण्ड में आयोजित होगा। जहां राष्ट्रकवि को काव्यांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मुन्नालाल चपरा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन एवं संरक्षक संतोष लहारिया, राजेन्द्र मोर संचालक बजरंग हार्डबेयर के साथ समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। सभा के पदाधिकारियों ने स्वजातीय बंधुओं के साथ समस्त समुदाय के प्रतिनिधियों से यथा समय अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।


