-पूजा अर्चना कर रामदास महाराज एवं ओझा महाराज से लिया आशीर्वाद
भिण्ड, 29 अक्टूबर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप मिश्रा भी मौजूद रहे।
मन्दिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई और प्रभारी मंत्री पटेल ने प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज एवं कथा वाचक रमेश भाई ओझा महाराज से भेंट कर प्रदेश वासियों के आर्थिक व सामाजिक विकास और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।


