भिण्ड, 29 अक्टूबर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के पुत्र स्व. पुष्पेन्द्र सिंह के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रभारी मंत्री शहर के वायपास रोड स्थित विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्व.पुष्पेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत शिविर गोहद में 30 अक्टूबर को
भिण्ड। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का 12वां शिविर 30 अक्टूबर को गोहद के महर्षि अरविंद महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।


