भिण्ड, 14 मई। शिक्षा के क्षेत्र में भिण्ड जिले के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लहार स्थित पीएमश्री शामावि क्र.2 को स्कूल सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के अंतर्गत मध्य प्रदेश में प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है।
मप्र शासन द्वारा संचालित स्कूल सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया गया था। इस प्रक्रिया में बाहरी विशेषज्ञों की टीम ने बिना किसी पक्षपात के विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, नवाचार और छात्र-शिक्षक प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। मूल्यांकन के परिणामों में पीएमश्री शामावि क्र.2 लहार ने पूरे प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने न केवल लहार क्षेत्र बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं और शिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम इस पुरस्कार के रूप में सामने आया है। विद्यालय प्रबंध ने बताया कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि लहार का विद्यालय आज पूरे मप्र में एक मॉडल के रूप में उभरा है। गोल्डन मेडल के लिए चयन हमारे प्रयासों पर मुहर लगाता है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है। आगामी समय में एक राज्य स्तरीय समारोह में विद्यालय को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

