भिण्ड, 14 मई। बहुजन समाज पार्टी में ग्वालियर चंबल संभाग का जॉन प्रभारी एडवोकेट मनीष कतरौलिया को बनाए जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छा गई है। मायावती के सबसे खास पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजाराम केन्द्रीय कोऑर्डिनेटर ने कतरौलिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
कतरोलिया बहुत ही समझदार और संगठन चलाने की उनके अंदर एक निष्पक्ष भावना और क्षमता है, इसलिए उन पर यह भरोसा जताया गया है। उनको जॉन प्रभारी बनने पर मौ क्षेत्र के डॉ. सुनील पवैया, बेनीराम कुशवाहा, सोबरन जाटव और रामावतार पार्षद, रिंकू पवैया, लोकेन्द्र राजपूत, जागेश शर्मा, अनिल जाटव, निलेश जाटव, मनमोहन सिंह जाटव, जमुना प्रसाद, पूर्व सरपंच अमोल सहित कई नेताओं ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि अब बहुजन समाज पार्टी 2028 में बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगी और ग्वालियर चंबल क्षेत्र से इस बार लगभग एक दर्जन सीट जीतकर मप्र में बहुत बड़ी भूमिका ग्वालियर चंबल संभाग की रहेगी।
डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि यह जिम्मेदारी कतरोलिया के कंधों पर जो डाली गई है पार्टी को भरोसा है कि ईमानदार, निष्पक्ष प्रत्याशी इस बार बहुजन समाज पार्टी के उतरेंगे। पार्टी जरूर इस बार मजबूत होगी। बहुजन समाज पार्टी इस बार भाजपा और कांग्रेस को धूल चटाने का काम करेगी। बसपा के बिना इस बार प्रदेश में सरकार नहीं बनने दी जाएगी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


