- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– बस पलटने से घायल हुए लोगों का ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जाना हाल भिण्ड, 15 मई। एनएच-719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को पिड़ोरा के पास बस पलटने की घटना घटित हुई, जिसमें कई लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और इस सम्बंध में अस्पताल प्रशासन से भी चर्चा की। बघेल ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना है। इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भिण्ड-इटावा-ग्वालियर…
– वेयर हाउस से थाली तक की यात्रा समझी भिण्ड, 15 मई। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माय भारत केन्द्र भिण्ड के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय ‘अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम’ के चौथे दिन युवा स्वयं सेवकों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी हकीकत जानी। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग भिण्ड के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में स्वयं सेवकों ने वार्ड क्र.36 स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भ्रमण किया। इस दौरान पीडीएस प्रबंधक राजेश दोहरे ने बताया कि कैसे सरकारी अनाज गोदामों से निकलकर एक गरीब परिवार की थाली तक पहुंचता है। खेत से…
भिण्ड, 15 मई। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार व भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड के मार्गदर्शन में विकास खण्ड मेहगांव मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का 5 जून तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल शिविर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों के साथ योग व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…
भिण्ड, 15 मई। दबोह नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पड़री गांव के ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पड़री गांव के लोगों शुक्रवार की दोपहर दबोह उप तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार महेश माहौर को ज्ञापन सौंपकर आम रास्ते के सर्वे क्र.144 एवं 174 से दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा उक्त रास्तों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी उत्पन्न होती है। वहीं आम रास्ते से निकलने पर दबंगों द्वारा ग्रामीणों के साथ गाली गलौच एवं अभद्रतापूर्ण…
भिण्ड, 15 मई। मप्र राज्य आनंद संस्था आनंद विभाग द्वारा कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आदेशानुसार 15 मई विश्व परिवार दिवस के उपलक्ष्य में खेल और युवा कल्याण विभाग और आनंद विभाग भिण्ड, योग आनंद क्लब भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस को शारीरिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। जिसमें परिवारजन के साथ मनोरंजन खेलों की गतिविधियों एवं आधुनिक युग में शारीरिक फिटनेस के महत्व को खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान द्वारा समझाया गया। बच्चों और अभिभावकों को फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित किया गया और बताया कि खेल गतिविधि केवल एक दिवस के लिए नहीं है…
भिण्ड, 15 मई। अटेर विधानसभा क्षेत्र के निर्भीक विकास पुरुष डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया पूर्व सहकारिता मंत्री के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह भदौरिया दद्दा ने जन सेवा ही जीवन का मुख्य उद्देश्य बना लिया है। वह कहते हैं कि जीव सेवा ही असली ईश्वर की सेवा है। उनका कहना है व्यक्ति को पूजा पाठ भजन कीर्तन के साथ-साथ जीव सेवा जरूर करनी चाहिए। परहित सरस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा जिन सम अधिमाई। इसी को जीवन का उद्देश्य बनाकर अटेर विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय, हजारों वृद्धि लोगों, माता, बहनों के गांव गांव शिविर लगाकर आंखों का ऑपरेशन करवाएं जो…
भिण्ड, 15 मई। जिले के मिहोना नगर स्थित बड़ी माता मन्दिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 16 मई से किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कथा परीक्षित ममता-अशोक पचौरी ने बताया कि मिहोना नगर के वार्ड क्र.14 में बड़ी माता मन्दिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 16 से 22 मई तक किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य राघवेन्द्र महाराज अयोध्या धाम करेंगे। 16 मई को श्रीगणेश पूजन के साथ कलश यात्रा प्रातः 7 बजे निकाली जाएगी। कथा का समय रोजाना अपरान्ह दो बजे से रहेगा। 23 मई को सुबह हवन एवं…
– पीएम की ईंधन बचाओ अपील के बाद भी निकाली सैकड़ों वाहनों के साथ रैली भिण्ड, 14 मई। जिले के भाजपा नेता सज्जन सिंह यादव करीब 18 दिन पहले ही किसान मोर्चा के भिण्ड जिलाध्यक्ष बने थे। बुधवार को ग्वालियर से भिण्ड आते समय उनके साथ सैकड़ों चार पहिया वाहनों का काफिला था। पीएम की ईंधन बचाओ अपील की अवहेलना करने पर उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। यादव किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बुधवार शाम को शक्ति प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भिण्ड शहर तक पहुंचे। इस बीच…
भिण्ड, 14 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने हेतु आईएसओ प्रमाण पत्र क्र.9001 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) एवं 14001 (एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम) प्रदान किया गया। यह उपलब्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। समारोह के दौरान आईएसओ टीम नई दिल्ली के प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बरिया एवं सचिव अनुभूति गुप्ता को प्रदान किया गया। यह प्रमाणन इस बात का प्रमाण है कि…
– कलेक्टर ने ली जिला पोषण समिति की बैठक – घर-घर सर्वे और शत-प्रतिशत लाभ के दिए निर्देश भिण्ड, 14 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान अंतर्गत जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा हुई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों से प्राप्त आवेदनों पर क्रमानुसार कार्यवाही कर लाभ दिया जाए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को प्रतिदिन फील्ड मॉनिटरिंग करने और सुपर वाइजर को साथ ले जाने के निर्देश दिए…

