- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– मेहगांव क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में आयेगा सुधार भिण्ड, 17 मई। मप्र सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला 19 मई मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत 704.25 लाख से अधिक है और ये सड़कें क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में सुधार लाएंगी। मंत्री राकेश शुक्ला अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मेहगांव में 284.98 लाख रुपए की लागत से 2.5 किमी लंबाई की ग्वालियर मैन रोड से खेरियाबाग होते हुए मोरोली तक, 218.63 लाख रुपए की लागत से 1.50 किमी लंबाई की जैतपुरा से पीपर पुरा मार्ग,…
भिण्ड, 17 मई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं ओछी मानसिकता को दर्शाती है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति एवं युवा शक्ति को नई दिशा देने का कार्य किया था। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय का नाम उनके सम्मान में रखा गया था। भाजपा सरकार लगातार…
– दीनदयाल योजना और सौभाग्य विद्युत योजना के तहत ग्वालियर की कंपनी को मिला था मीटर लगाने का काम भिण्ड, 17 मई। बिजली विभाग में लापरवाही और अनियमितता का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित कंपनी ने उपभोक्ताओं के यहां बिजली मीटर लगाए बिना ही भुगतान की राशि निकाल ली, लेकिन मामले की शिकायत के बाद भी अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि फरवरी 2026 को ग्राम दतावली निवासी राजीव पाठक द्वारा उक्त मामले को लेकर मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल और भिण्ड कलेक्टर…
– चार-चार दिन बाद मिल रहा पानी कई वार्डों में सप्लाई पूरी तरह ठप, नगरवासियों में भारी आक्रोश भिण्ड, 17 मई। मालनपुर नगर में करोड़ों की उम्मीदों के साथ शुरू की गई घर-घर नल जल एवं अमृत योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। मालनपुर नगर में करीब 98 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई योजना पर लापरवाही और अव्यवस्थाओं का ऐसा पलीता लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नगर के कई वार्डों में चार-चार दिन बाद केवल कुछ…
– सचिव पर एफआईआर कराने सीईओ जनपद गोहद को दिए निर्देश भिण्ड, 17 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत लहचूरा के सचिव माताप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी चौहान ने बताया है कि कार्यालय कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी जिला भिण्ड का पत्र दिनांक 21 जुलाई 2025 के से प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार माताप्रसाद बघेल सचिव ग्राम पंचायत लहचूरा जनपद पंचायत गोहद द्वारा रमेश जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र दो बार 6 जून 2024 एवं 7 जून 2024 को पंजीकृत किया गया। एवं रामजीलाल का मृत्यु प्रमाण…
-सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने व ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने पर की कार्रवाई भिण्ड, 17 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने व ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण ग्राम पंचायत अंगसोली के सचिव निखिल श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद का पत्र 13 अप्रैल 2026 के अनुसार निखिल श्रीवास्तव सचिव ग्राम पंचायत अंगसोली को दूरभाष के माध्यम…
भिण्ड, 17 मई। नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के कार्यक्रम के तहत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 18 मई को शाम 5 बजे आयोजित की गई है। जिसमें प्रारूप मतदाता सूची, जांच सूची, डुप्लीकेट सूची आदि सहित दावे/ आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन एलके पाण्डेय ने कहा कि राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, समस्त नगरीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष…
भिण्ड, 17 मई। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश व्यापी आह्वान चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में 18 मई को समस्त जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित होकर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मप्र संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मप्र लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं एनएचएम अंतर्गत प्रदेश भर में सेवाएं दे रहे…
– राकेश अचल मप्र उच्च न्यायलय की इंदौर पीठ ने लंदन के संग्रहालय में रखी भोजशाला की वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने के निर्देश दिए सफेद संगमरमर से बनी लगभग चार फुट ऊंची और 250 किलो वजनी यह ऐतिहासिक प्रतिमा 11वीं सदी की मानी जाती है। प्रतिमा पर संस्कृत में शिलालेख अंकित हैं जो इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं। यह प्राचीन प्रतिमा फिलहाल लंदन के एक संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई है। खबर अच्छी है लेकिन यहां आकर वाग्देवी की प्रतिमा सनातन की राजनीति करने वालों का एक नया औजार बन जाएगी। उस पर…
लंदन, 15 मई। हाल ही में सामने आये एक मामला ने लोगों को हैरान कर दिया है। लंदन में एक युवक ने मां और बेटी दोनों से संबंध बनाए और दोनों महिलाएं मां भी बन चुकी है। ये तीनों एक साथ रह रहे हैं। यह मामला प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे नैतिक मूल्यों के खिलाफ मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब बेटी ने उस शख्स से शादी…

