भिण्ड, 15 मई। अटेर विधानसभा क्षेत्र के निर्भीक विकास पुरुष डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया पूर्व सहकारिता मंत्री के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह भदौरिया दद्दा ने जन सेवा ही जीवन का मुख्य उद्देश्य बना लिया है। वह कहते हैं कि जीव सेवा ही असली ईश्वर की सेवा है। उनका कहना है व्यक्ति को पूजा पाठ भजन कीर्तन के साथ-साथ जीव सेवा जरूर करनी चाहिए।
परहित सरस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा जिन सम अधिमाई। इसी को जीवन का उद्देश्य बनाकर अटेर विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय, हजारों वृद्धि लोगों, माता, बहनों के गांव गांव शिविर लगाकर आंखों का ऑपरेशन करवाएं जो धन के अभाव में अंधे बने बैठे थे वो दद्दा को आज आशीर्वाद दे रहे हैं। अटेर क्षेत्र का युवा खेल की किसी भी प्रतिस्पर्धा में पीछे ना रहे इसके लिए समय-समय पर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो जैसी प्रतियोगिता करवाते हैं और खेल संबंधी किसी भी सामान की आवश्यकता होती है उसकी व्यवस्था भी वह स्वयं अपने खर्चे पर करते हैं।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में एक पौधा अपनी मां के नाम लगवाने का कार्य किया है ताकि क्षेत्र में हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण भी शुद्ध रहे। क्षेत्र में कहीं भी भागवत कथा हो रामायण हो या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान हो तन मन धन से सेवा भाव के साथ उपस्थित रहते हैं। अटेर क्षेत्र का चाहे आम आदमी हो या पार्टी का कार्यकर्ता, उसके दुख सुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देते हैं, कोई भी किसी प्रकार की परेशानी हो तुरंत समाधान करने का प्रयास करते है। तुलसीदास जी चौपाई में कहते हैं कि मोहि छल छिद्र कपट नहिं भावा। निर्मल मन जन सोहि मोहि पावा। प्रत्येक व्यक्ति को इसी तरह का जीवन में भाव रखना चाहिए। चंबल तट के किनारे बसे ज्ञानपुरा गांव में जन्मे इस चंबल घाटी के लाल ने बिना किसी जनप्रतिनिधित्व व किसी पद की लालसा के बिना ही जन मानस की सेवा ही जीवन का उद्देश्य बना लिया है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


