भिण्ड, 15 मई। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार व भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड के मार्गदर्शन में विकास खण्ड मेहगांव मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का 5 जून तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल शिविर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों के साथ योग व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय सांदीपनि उमावि मेहंगाव में किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही मोबाइल से कुछ देर दूरी बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, व्यायाम, खेल प्रतिदिन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मेहगांव ब्लॉक युवा समन्वयक नीतू सोनी ने नए खिलाड़ियों को लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


