- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– नेपाली भाषा में आत्मीय संवाद कर जीता स्थानीय लोगों का दिल गंगटोक/नई दिल्ली, 15 मई। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सिक्किम प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को नामची स्थित प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। सिक्किम के एकमात्र चाय बागान में पहुंचे सिंधिया ने वहां कार्यरत चाय पत्ती तोड़ने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस दौरान सिंधिया ने पारंपरिक बांस की टोकरी पहनकर स्वयं भी चाय की पत्तियां तोड़ीं और श्रमिकों के साथ समय बिताया। उन्होंने चाय पत्ती तोड़ने की प्रक्रिया…
भिण्ड, 15 मई। पत्रकार गिर्राज बौहरे ने शहर की रोटी बैंक संस्था के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने रोटी बैंक के माध्यम से भोजन व शरबत वितरण कराया। रोटी बैंक के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोज कराया। इस दौरान पत्रकार व रोटी बैंक के सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञात हो रोटी बैंक के सदस्य जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन वितरण की व्यवस्था संभाल रही है। ऐसे जन्मदिन व अन्य ऐसे अवसरों पर लोग रोटी बैंक को सहयोग प्रदान कर रहे हैं, इससे कई जरूरतमंदों को सहज रूप से भोजन उपलब्ध हो रहा है।
– दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल तक पहुंची आग, दो घण्टे में छह दमकलों ने बुझाई भिण्ड, 15 मई। शहर के इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन के सामने शुक्रवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बने सरसों के तेल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। घटना में करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक इमारत के भूतल पर कलर-पेंट का गोदाम संचालित होता है, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर सरसों के तेल का भंडारण किया गया…
भिण्ड, 15 मई। मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आगामी समय में निर्मित होने वाले मार्गों का भूमि पूजन 19 मई को करेंगे। जानकारी देते हुए निज सहायक मनोज कुमार जैन ने बताया कि मंत्री राकेश शुक्ला 19 मई मंगलवार को दोपहर 3 बजे खेरिया बाग में तीन मार्गों का भूमिपूजन तथा गितौर में सिद्ध बाबा के स्थान पर एक मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री शुक्ला के साथ राजेन्द्र सिंह गुर्जर, नाथूसिंह गुर्जर, संभाग प्रभारी हमीर सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
– आप लोगों को जो प्रशिक्षण मिलेगा यह एक बुनियाद है : एसपी – शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का जिला स्तर पर हुआ शुभारंभ भिण्ड, 15 मई। मप्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड तथा निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 संचालित की जा रही है। जिला स्तर पर शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य तथा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अपर कलेक्टर एलके…
भिण्ड, 15 मई। शहर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी एवं ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता संपूर्ण अंचल एक परिवार की तरह था। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। राजमाता लौकिक जगत से विदा हुई हैं, लेकिन उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि मैं राजमाता माधवी राजे सिंधिया के…
भिण्ड, 15 मई। आलमपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गेंथरी के रतनपुरा गांव में गुरूवार को श्मशान घाट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया गया है कि रतनपुरा गांव में कुछ लोग श्मशान घाट की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उस पर वर्षों से खेती करते चले आ रहे थे, जिससे ग्रामीणों को दाह संस्कार करने में परेशानी होती थी। श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण होने और दाह संस्कार की समस्या को लेकर कुछ लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसी के चलते अधिकारियों ने गुरूवार को ग्राम रतनपुरा पहुंचकर…
– जल संरक्षण और रख-रखाव के दिए निर्देश भिण्ड, 15 मई। ग्रीष्म ऋतु के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड में छात्राओं को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर कविता यादव ने फीता काटकर किया। छात्राओं के चेहरे खिले इस व्यवस्था से छात्रावास की बालिकाओं में भारी उत्साह है। छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले हमें भीषण गर्मी में भी गर्म पानी पीना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी…
भिण्ड, 15 मई। बेटी बचाओ चौराहा के पास वार्ड क्र.एक रानी के ताल पर नियमित साफ-सफाई न होने से वहां गंदगी का आलम पसरा हुआ। नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। सफाई कामगार 10 दिन से नहीं आ रहे हैं। रानी के ताल वासी स्वयं नाली साफ कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका सीएमओ एवं सफाई दरोगा को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई सुनावई नहीं हुई है। उननकहा कहना है कि अगर कचरा गाड़ी भी नहीं आती है तो कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत कराया जाएगा।
– राष्ट्रीय लुप्तप्राय: प्रजाति दिवस पर कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 15 मई। सामान्य वन मण्डल एवं सुप्रयास भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लुप्तप्राय: प्रजाति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वन विभाग कार्यालय भिण्ड में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘चंबल संभाग में लुप्तप्राय वन्यजीव : संकट, वैज्ञानिक तथ्य और पुनर्वास की संभावनाएं’ रहा। मुख्य वक्ता प्रो. इकबाल अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंबल क्षेत्र की जैव विविधता केवल मप्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वैज्ञानिक संरक्षण उपाय नहीं अपनाए गए, तो अनेक दुर्लभ…

