भिण्ड, 15 मई। आलमपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गेंथरी के रतनपुरा गांव में गुरूवार को श्मशान घाट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई है।
बताया गया है कि रतनपुरा गांव में कुछ लोग श्मशान घाट की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उस पर वर्षों से खेती करते चले आ रहे थे, जिससे ग्रामीणों को दाह संस्कार करने में परेशानी होती थी। श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण होने और दाह संस्कार की समस्या को लेकर कुछ लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसी के चलते अधिकारियों ने गुरूवार को ग्राम रतनपुरा पहुंचकर श्मशान घाट की जमीन जिसका आराजी सर्वे क्र.207 रकवा 0.39 का अवलोकन किया और फिर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार माहौर, पटवारी राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
लोग बताते हैं कि आलमपुर के आस-पास के कुछ और गांवों में लोग श्मशान घाट की भूमि और आने-जाने वाले रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को दाह संस्कार के दौरान बड़ी परेशानी होती है। शासन प्रशासन को अन्य श्मशान घाटों की ओर ध्यान केन्द्रित उन्हें भी अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहिए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


