-सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने व ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने पर की कार्रवाई
भिण्ड, 17 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने व ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण ग्राम पंचायत अंगसोली के सचिव निखिल श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद का पत्र 13 अप्रैल 2026 के अनुसार निखिल श्रीवास्तव सचिव ग्राम पंचायत अंगसोली को दूरभाष के माध्यम से एवं समीक्षा बैठकों में बार-बार निर्देश दिए जाने एवं सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को बंद कराने में लापरवाही करने तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के कार्यों में रुचि नहीं लेने तथा ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रहने से ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिव द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में घोर लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति घोर उपेक्षा की गई है। जनपद पंचायत गोहद से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार निखिल श्रीवास्तव सचिव ग्राम पंचायत अंगसोली को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने व ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण निखिल श्रीवास्तव सचिव ग्राम पंचायत अंगसोली जनपद पंचायत गोहद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत गोहद में नियत किया गया है।


