– मेहगांव क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में आयेगा सुधार
भिण्ड, 17 मई। मप्र सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला 19 मई मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत 704.25 लाख से अधिक है और ये सड़कें क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में सुधार लाएंगी।
मंत्री राकेश शुक्ला अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मेहगांव में 284.98 लाख रुपए की लागत से 2.5 किमी लंबाई की ग्वालियर मैन रोड से खेरियाबाग होते हुए मोरोली तक, 218.63 लाख रुपए की लागत से 1.50 किमी लंबाई की जैतपुरा से पीपर पुरा मार्ग, 87.93 लाख रुपए की लागत से 0.50 किमी लंबाई की मुरैना मैन रोड से देवरी की सड़कों का लोकार्पण खेरियाबाग हनुमान मन्दिर पर करेंगे तथा 113.64 लाख रुपए की लागत से एक किमी लंबाई की मौ मैन रोड से सिद्ध बाबा मन्दिर तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इन सड़कों के बनने से स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, आवागमन समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


