Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » नीट घोटाला और धार की वाग्देवी

नीट घोटाला और धार की वाग्देवी

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 17, 2026

– राकेश अचल

मप्र उच्च न्यायलय की इंदौर पीठ ने लंदन के संग्रहालय में रखी भोजशाला की वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने के निर्देश दिए सफेद संगमरमर से बनी लगभग चार फुट ऊंची और 250 किलो वजनी यह ऐतिहासिक प्रतिमा 11वीं सदी की मानी जाती है। प्रतिमा पर संस्कृत में शिलालेख अंकित हैं जो इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं। यह प्राचीन प्रतिमा फिलहाल लंदन के एक संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई है।
खबर अच्छी है लेकिन यहां आकर वाग्देवी की प्रतिमा सनातन की राजनीति करने वालों का एक नया औजार बन जाएगी। उस पर रोली-चंदन लगेगा। महा आरती होगी और फिर लंबी-लंबी लंबी तकरीरें होंगी। वाग्देवी की वापसी का श्रेय दोनों हाथों से लूटा जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर यदि भारत सरकार आधिकारिक रूप से इस प्रतिमा को वापस लाने का अनुरोध करती है, तो इसे जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है और यह अपने मूल स्थान पर पुन: स्थापित हो सकती है। ऐसी धारणा है कि 11वीं सदी में राजा भोज ने इस प्रतिमा को भोजशाला में स्थापित किया था। करीब 4 फुट ऊंची और लगभग 250 किलो वजनी यह मूर्ति बेहद महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती है। 1305 में अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के दौरान भोजशाला का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया था। बाद में 1875 में ब्रिटिश काल के दौरान खुदाई में यह प्रतिमा मलबे से मिली, जिसे 1880 में एक अंग्रेज अधिकारी इंग्लैंड ले गया। तब से यह मूर्ति लंदन में ही संरक्षित है।
मध्य प्रदेश के धार शहर में स्थित एक ऐतिहासिक परिसर भोजशाला को लेकर बहुत पुराना विवाद है,भोजशाला को हिंदू पक्ष मा वाग्देवी (सरस्वती) का प्राचीन मन्दिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है। माना जाता है कि 11वीं शताब्दी में परमार राजा राजा भोज ने यहां संस्कृत शिक्षा और विद्या के केन्द्र की स्थापना की थी। इसलिए इसे भोजशाला कहा गया। हिंदू संगठनों का दावा है कि यहां देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित थी और यह एक भव्य मन्दिर था। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि यह सदियों पुरानी मस्जिद है, जहां नमाज अदा होती रही है।
अंग्रेजों के समय से जारी ये विवाद ब्रिटिश काल में भी तनाव का केन्द्र रहा। बाद में प्रशासन ने व्यवस्था बनाई कि मंगलवार को हिंदू पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार को मुस्लिम नमाज पढ़ सकते हैं। लेकिन वसंत पंचमी यदि शुक्रवार को पड़ जाए तो विवाद अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि दोनों पक्ष उस दिन अधिकार चाहते हैं। ये विवाद हल होकर भी हल नहीं हो पाया, क्योंकि मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ ने 15 मई 2026 को जो फैसला सुनाया है वो मुस्लिम पक्ष और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संकेत दिया है कि वे इस फैसले को भारत का सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।
अदालत ने कहा कि भोजशाला का धार्मिक स्वरूप मां वाग्देवी/ सरस्वती मन्दिर और संस्कृत अध्ययन केन्द्र का है। अदालत ने 2003 के उस एएसाई का वो आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें शुक्रवार को नमाज और मंगलवार को पूजा की व्यवस्था थी। अदालत ने कहा कि परिसर का प्रबंधन और संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और केन्द्र सरकार देखे। मुस्लिम पक्ष के लिए धार जिले में वैकल्पिक जमीन देने का सुझाव भी दिया गया, ताकि अलग मस्जिद बनाई जा सके। यह फैसला न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की खण्डपीठ ने दिया। यदि इस पीठ में कोई और भी होता तो शायद ये फैसला न हो पाता।
अब सवाल ये है कि क्या यहां खण्डित मूर्ति की पूजा होगी या फिर नहीं। इसके विकास के लिए मप्र सरकार भोजशाला के विकास के लिए धनवर्षा कर अपना उल्लू सीधा करेगी या नहीं क्योंकि अब भोजशाला पुरातत्व संरक्षित स्मारक है, न कि पूजा घर। वैसे भी भोजशाला की मुक्ति का जश्न हिंदुत्व की सनातन की जीत का जश्न बनाया जा रहा है। ऐसे मुद्दे न हों तो भाजपा की राजनीति का ही भट्टा ही बैठ जाए। क्योंकि भाजपा की दिलचस्पी वाग्देवी में नहीं बल्कि विवाद में है। भाजपा यदि वाग्देवी को पूजती तो देश में नीट घोटाला नही होता।

Post Views: 3
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551443
Views Today : 2067
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.