भिण्ड, 20 मई। एसआरएफ फाउएडेशन भिण्ड द्वारा रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत संजय नगर ग्वालियर में बेसिक इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के बैच-13 का दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रशिक्षण अधीक्षक नरेश अहिरवार ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया।
कार्यक्रम अधिकारी चैनसिंह किरार ने बताया कि 4 माह के प्रशिक्षण में युवाओं को वायरिंग, पंखा-कूलर वाइंडिंग व विद्युत मरम्मत का प्रैक्टिकल सिखाया जाता है। अब तक 600 युवा प्रशिक्षित हो चुके हैं, 400 पासआउट और 200 से ज्यादा रोजगार से जुड़े हैं। नरेश अहिरवार ने कहा कि फाउंडेशन ग्रामीण युवाओं को आत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्लेसमेंट ऑफिसर भूपेंद्र आर्य ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार दोनों से जोड़ रहे हैं। समारोह में 24 छात्रों को टूलकिट व प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर आरके गुप्ता, सन्तोष कुमार शाक्य, रामलखन सहित 40 छात्र मौजूद रहे। फाउण्डेशन गोहद-मालनपुर में 10 स्कूल, 30 आंगनबाड़ी, डिजिटल बस व दो ट्रेनिंग सेंटरों से शिक्षा व कौशल विकास का काम कर रहा है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


