– 24 मई को ऊमरी में होगा भव्य शिलान्यास
भिण्ड, 20 मई। भगवान महावीर स्वामी बिहार स्थली रूर (ऊमरी) में सात वर्ष बाद पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज का 25 साधुओं के साथ 24 मई रविवार सुबह 6 बजे मंल प्रवेश एवं नवीन मन्दिर का भव्य शिलान्यास होगा।
झांसी से 140 किमी की 45 डिग्री तापमान में पदयात्रा करते हुए आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ग्राम पंचायत सोहन (भाण्डेर) में पहुंचे जहां से सोहन से दबोह, रावतपुरा सरकार तिराहा, चैरई, लहार, मिहोना से ग्राम रूर में शनिवार को रात्रि विश्राम कर 24 मई रविवार को सुबह 6 बजे रूर से ग्राम ऊमरी में भगवान महावीर स्वामी बिहार स्थली पर विशाल शोभायात्रा के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा एवं नवीन जिन मन्दिर का भव्य शिलान्यास होगा। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष के भक्तगण पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम में भट्टारक जिनसेन स्वामी नांदणी मठ (महाराष्ट्र), प्रतिष्ठाचार्य पियूष भैया (गुन्नौर), मीना दीदी (पथरिया), गीता दीदी, सुशील भैया, पवन भैया, रांकेश पंडित, महेन्द्र शास्त्री, सुनील पंडित, अनिल शास्त्री आदि विद्वानगण सम्मिलित हो रहे हैं।
बुधवार को ग्राम सोहन में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज को अहिंसा ग्रुप भिण्ड, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी बरासों, सकल समाज रूर, ऊमरी, भिण्ड ने मंगल प्रवेश के लिए श्रीफल भेंट किया एवं सभी से निवेदन किया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।


