भिण्ड, 20 मई। ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मौ नगर में दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल स्टोर बंद रखे नगर के अधिकांश मेडिकल प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहे, जिससे बाजार में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल बंद करने की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से छोटे मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं तथा नकली दवाइयों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने जीएसआर 817 दि. 28 अगस्त 2018 एवं कोविड काल में लागू जीएसआर 220 दि. 26 मार्च 2020 को वापस लेने की मांग उठाई। केमिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर दवा बाजार पर कब्जा करना चाहती हैं, जिससे छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। व्यापारियों ने नकली दवाइयों पर सख्त रोक लगाने और दवा व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बंद के दौरान मरीजों और आम नागरिकों को दवाइयां प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दवा व्यापारियों ने मरीजों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने मौ तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट डिस्काउंट बंद कराने तथा नकली दवाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. दिनेश जैन, अजय शंकर उर्फ बिल्लू शर्मा, दीपक तिवारी, सत्येन्द्र जैन, डॉ. जयसिंह कुशवाहा, डॉ. छेदीलाल जैन सहित दर्जन भर से ज्यादा दवा व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


