भिण्ड, 20 मई। जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का शुभारंभ गोहद की सहरिया बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर, पोषण आहार एवं जन्मदिन उत्सव के साथ शुरुआत हुई। भिण्ड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देश पर जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु 18 से 25 मई तक राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को अभियान की मुख्य गतिविधियों में ट्रांजिट बॉक एवं जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया गया, जिसमें गोहद के ग्राम मातादीन का पुरा, आशाराम का पुरा, अलकुआ का पुरा, गुरीखा, टैटोन, डांग आदि ग्रामों में की गई तथा सामान्य जन हेतु जनसुनवाई 21 से 23 मई तक की जाएगी। आमजन से संपर्क कर सूचना दी गई। इस दौरान भ्रमण प्रभारी मण्डल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आरएन दोहरे, योजना नोडल रिषभ शर्मा शिक्षक, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश कुमार लोहिया, बृजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे तथा साथ ही स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत गोहद के कर्मचारी द्वारा साथ में उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


