Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » औचक निरीक्षण में खुली पोल, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिली व्यवस्थाएं चौपट

औचक निरीक्षण में खुली पोल, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिली व्यवस्थाएं चौपट

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 21, 2026

भिण्ड, 21 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ गुरूवार की दोपहर अचानक आलमपुर पहुंचे और नगर में संचालित 16 में से 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक को किसी भी केन्द्र पर बच्चे मौजूद नहीं मिले, तो वहीं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की बात कही। इस दौरान सीडीपीओ लहार ज्योति तोमर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर गिरीश शर्मा, शीलू राजावत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त संचालक ने सबसे पहले वार्ड क्र.2 के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां कार्यकर्ता रामकुमारी कौरव बगैर सूचना के अनुपस्थित मिलीं। कारण पूछने पर सहायिका द्वारा उनको बाहर होना बताया गया। इसके बाद संयुक्त संचालक द्वारा वार्ड 6 के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जहां भी मौके पर कार्यकर्ता स्वीटी स्वामी नदारद पाई गईं। हालांकि जानकारी मिलते ही वह महज पांच मिनिट में केन्द्र पर पहुंची।
इसके बाद वह वार्ड क्र.5 के केन्द्र पर पहुंचे, जहां केन्द्र कार्यकर्ता के घर में चलता हुआ पाया गया।जिस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये संयुक्त संचालक ने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। संयुक्त संचालक द्वारा वार्ड क्र.3 और 4 के केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जहां दोनों केन्द्रों पर कार्यकर्ता और सहायिका तो मौजूद मिलीं, लेकिन दोनों केन्द्रों पर सामग्री का अभाव पाया गया और कोई भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। वार्ड 4 की कार्यकर्ता आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकीं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त संचालक ने उनको जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों के बाहर बोर्ड और मीनू चार्ट नहीं पाया गया, जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुये दो दिवस के अंदर सभी केन्द्रों के बाहर बोर्ड लगवाने एवं मीनू चार्ट बनवाने के निर्देश सीडीपीओ ज्योति तोमर को मौके पर ही दिए।
संयुक्त संचालक द्वारा निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र पर बच्चों के लिये आने वाला पोषण आहार नहीं पाया गया। जानकारी लेने पर बताया गया कि समूह द्वारा नाश्ता तो कभी दिया ही नहीं जाता वहीं एक फरवरी से लेकर अब तक महज 13 दिन ही भोजन दिया गया है। जिसमें 9 दिन फरवरी के एवं 4 दिन मार्च के शामिल हैं। एक अप्रैल से आज तक भोजन ही नहीं आया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त संचालक ने सीडीपीओ ज्योति तोमर को समूह पर कार्यवाही कर उसे हटाने के निर्देश दिए।
केन्द्रों से बच्चे पूरी तरह नदारद मिले
संयुक्त संचालक को निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों से बच्चे पूरी तरह नदारद मिले। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने कहा कि ये केन्द्र मुख्यत: बच्चों के लिए ही संचालित किये जा रहे हैं और बच्चे ही नहीं है। उन्होने कहा कि इसमें कार्यकर्ता और सहायिका की अरुचि स्पष्टत: समझ में आती है। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं मिलने पर संयुक्त संचालक द्वारा जब सीडीपीओ ज्योति तोमर से नाराजगी व्यक्त की गई तो उनका कहना था कि हम तो रिपोर्ट भेजते हैं लेकिन जिला स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। संयुक्त संचालक ने ग्रामीण क्षेत्र के कुरथर और खुर्द गांव में संचालित सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी औचक निरीक्षण किया, जहां भी बच्चे पूरी तरह नदारद मिले, वहीं संयुक्त संचालक द्वारा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 26 हजार रुपए की विशेष राशि को खर्च करने की जानकारी मांगी तो इसकी जानकारी दोनों ही कार्यकर्ता नहीं दे सकीं। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त संचालक ने कुरथर और खुर्द दोनों गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सैक्टर सुपरवाइजर सीमा शाक्य को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश सीडीपीओ को दिए।

इनका कहना है:

आलमपुर में आंगनबाड़ी केन्द्रों की हालत बहुत खराब है, कार्यकर्ताओं से लेकर सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को भी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
डीके सिद्धार्थ, संभागीय संयुक्त संचालक

Post Views: 4
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551308
Views Today : 1551
Who's Online : 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.