भिण्ड, 21 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में आज सोनीपत हरियाणा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार गत 23 मार्च को फरियादी ने अपनी 16 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में थाना देहात में शिकायत की थी। जिस पर से थाना देहात में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता को देखते हुये अपहृत बालिका की शीघ्र तलाश हेतु रणनीति तैयार कर उपनिरीक्षक नागेश शर्मा को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा तत्परता व अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकि साक्ष्य की मदद से बालिका को सोनीपत हरियाणा से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, रत्ना जैन, आरक्षक आनंद दीक्षित सायबर सेल, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दलवीर जाट, अनिल जाट, दीपक जादौन, कुलदीप कसौटिया, किरन कुशवाह, राधा पचौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

