भिण्ड, 21 मई। अधीक्षक डाकघर मुरैना ने बताया कि मुरैना संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य करवाने हेतु 25 एवं 26 मई को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत सभी आधार सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे, प्रधान डाकघरों में रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिण्ड प्रधान डाकघर के अतिरिक्त अम्बाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस, सबलगढ़, जौरा, गोहद, मेहगांव, लहार उप डाकघर एवं परागांव, भदाकुर शाखा डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।
मौ में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
मौ। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश की युवा पीढ़ी के आदर्श भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मौ में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव की अगुवाई में आजादनवी कुरैशी विधायक प्रतिनिधि राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, धर्मेन्द्र यादव बाबा, मंडलम मंडलम अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, इकबाल पठान, इरशाद पठान, हिक्मत पठान, राजा पठान, जाहिद खां,अवधेश प्रजापति, मनोहर सिंह गौर, आलोक मिश्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।


