भिण्ड, 21 मई। संगमन साहित्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में गोल मार्केट भिण्ड स्थित सर्राफा व्यवसायी कवि मनोज स्वर्ण के निवास पर काव्यनिशा का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता कथावाचक श्रीराम सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के विख्यात शायर महावीर तन्हा मौजूद रहे एवं कुशल संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। मां सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति कवयित्री राधा तोमर ने देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
काव्य पाठ करने वाले कवियों में प्रदीप वाजपेई (युवराज), राजेश मधुकर, रामकुमार पाण्डेय, संतोष अवस्थी थे। मनोज स्वर्ण ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कवि अंजुम मनोहर ने भविष्य में यथा सहयोग बनाए रखने का विशेष आग्रह किया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


