– ग्राम उदोतपुरा तक की पदयात्रा
भिण्ड, 25 मई। पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज का विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पर सुबह मंगल आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर विधायक ने सपरिवार गुरुवर की अगवानी की और उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य अर्जित किया।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव का स्नेह, सान्निध्य और आशीर्वचन सदैव जीवन में नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उनका हमारे निवास पर आना पूरे परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है। निवास पर दर्शन और आशीर्वाद कार्यक्रम के पश्चात विधायक कुशवाह को गुरुवर के साथ ग्राम उदोतपुरा तक पदयात्रा करने का भी दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी साथ रहे। विधायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण आध्यात्मिक शांति और असीम ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। उनके विचार और शिक्षाएं समाज को सही राह दिखाने वाली हैं।


