भिण्ड, 26 मई। जिले की गोहद विकास खण्ड की ग्राम पंचायत एण्डोरी में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने हेतु जांच दल गठित किया गया है।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत एण्डोरी में वर्तमान सरपंच सुनीता जाटव एवं सब इंजिनियर द्वारा किए गए लगभग 70-80 लाख रुपए क भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सीमा एवं अन्य ग्रामवासी ग्राम पंचायत एण्डोरी द्वारा की गई शिकायत की जांच करने हेतु जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान ने शिकायत के संबंध में जांच प्रतिवेदन हेतु दल गठित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत गोहद के सहायक यंत्री रोहित उनिया, खण्ड पंचायत अधिकारी वैनीराम सगर तथा उपयंत्री सुधीर कटारे को जांच दल में शामिल कर तीन दिवस में अपना संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्ताक्षरकर्ता को अनिवार्यत: प्रस्तुत करने हेतु आदेश जारी किया गया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

