भिण्ड, 26 मई। वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा तथा समाजसेवी शिवकुमार मिश्रा की मौसी कांतीदेवी उम्र 80 वर्ष का आज सुबह बजे निधन हो गया। उनके निधन गमन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। कांती देवी अपने सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए क्षेत्र में सम्मानित थीं। उनका अंतिम संस्कार ग्राम मेहदौली में हुआ, जिसमें ग्रामवासी एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा को ज्येष्ठ पुत्र महेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में ब्रजकिशोर मिश्रा, कमलेश नारायण, ब्रजदत्त, विनोद कुमार, शिवकुमार मिश्रा, रामानंद, राजीव, ब्रजमोहन प्रमुख हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


