भिण्ड, 26 मई। नौ तपा लगते ही पारा 44 के पार पहुंच गया है। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए मेहगांव में युवा समाज सेवियों ने वनखण्डेश्वर मन्दिर के आस-पास पेड़ों पर दाना-पानी से भरे 100 सकोरे पक्षियों के लिए दाने भरकर जगह-जगह टांगे। सकोरे टांगने से इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिलेगी।
समाजसेवी धर्मेन्द्र गुर्जर, अमन शुक्ला ने बताया कि नौ तपा कल से शुरू हो गए हैं, गर्मी का तापमान 44 45 के पास पहुंच रहा है, पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में दाना पानी के लिए निकलना मुश्किल है। आज हम लोगों ने 100-100 सकोरे टांगे हैं, अन्य जगहों पर भी सकोरे टांगने का काम हमारी युवा टीम करेगी। इस मौके पर समाजसेवी विवेक कुशवाह, सुमित यादव, अमित जार्ज, आयुष गर्ग, अनिकेत जार्ज, अभिषेक बंसल सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


