भिण्ड, 26 मई। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 8 बजे से ही धूप तीखी होने और दिनभर गर्म हवाएं चलने के कारण दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालात यह रहे कि रात के समय भी गर्म हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को बिल्कुल राहत नहीं मिली।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के समय हीट वेव चलने के आसार हैं, जिसे देखते हुए लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए गन्ने का रस, शिकंजी और लस्सी का सहारा ले रहे हैं। वहीं, घरों में भी पारंपरिक तौर पर चने का सत्तू और ठंडाई का सेवन कर लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आमजन को ठण्डे स्थानों पर रहने, शरीर में पानी की कमी न होने देने और गर्म हवाओं के सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


