- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 31 मई। भारत विकास परिषद शाखा जागृति में गत दिवस क्षेत्रीय पदाधिकारी अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा श्रवण कुमार पाठक, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार एवं अलका कुशवाह क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक महिला का प्रवास संपन्न हुआ। यह प्रवास वैद्यक झांसी मोहल्ला स्थित शाखा उपाध्यक्ष रानू ठाकुर के निवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। उपस्थित समस्त सदस्यों ने सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया और सदन में उपस्थित समस्त सदस्यों का परिचय सत्र संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष ने स्वागत…
भिण्ड, 31 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में रविवार को कुम्हरौआ ग्राम व भिण्ड शहर में नशा व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बढ़ती लत से बचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना जगाना था। जागरूकता रैली गायत्री मन्दिर प्रज्ञापीठ से शास्त्री चौक, हॉस्पिटल, परेड चौराहा, पुस्तक बाजार, सब्जी मण्डी, बिजली घर, होकर कुम्हरौआ ग्राम में वापसी मन्दिर प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ पहुंची। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ने हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर समाज को नशे…
– विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 31 मई। चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा मप्र सामाजिक न्याय और मप्र वेलेंट्री हेल्थ एसोसियेशन के निर्देशन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस को सप्ताह के रूप में मनाया। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पेवली में परिचर्चा संगोष्ठी, मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रम कर शपथ दिलाई। युवाओं को निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें, थीम लेकर समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि हम समाज को खासकर युवाओं को बताना होगा कि तंबाकू निकोटिन हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ जीवन चक्र को कैसे प्रभावित करती है और अंत…
भिण्ड, 31 मई। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर भाजपा गोहद नगर मण्डल की ओर से चल समारोह का फूल माला, पानी की बोतल की व्यवस्था करके रैली का स्वागत किया गया। जिसमें पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य के पुत्र प्रशांत आर्य शामिल हुए एवं मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, प्रमोत कामत, अनिल भारद्वाज, मदन श्रीवास, रवि पाल, रिंकू भटेले, उमर खान, कुसुम माहौर, धर्मा माहौर, भीकम कौशल, धर्मेन्द्र कंसाना, रामनिवास, विनोद, संतोष प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर ग्राम चांदा में हुआ भव्य आयोजन बघेल पाल समाज द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर…
भिण्ड, 31 मई। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई विधायक उपस्थित रहे। रैली में समाज के लोगों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ अहिल्याबाई होल्कर गेट, एसआरएफ चौराहा से हुआ। इसके बाद रैली सिंघवारी, घिरोंगी, तिलौरी एवं मालनपुर सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने लोकमाता के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों तथा जनकल्याणकारी योगदान को याद…
भिण्ड, 31 मई। ग्राम झावलपुरा में 31 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई, विशाल कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आयोजन समिति के अनुसार 31 मई से 6 जून तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य पं. दाऊदयाल शास्त्री महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा। कथा के परीक्षित कलादेवी एवं सरदार सिंह तोमर हैं। यह धार्मिक…
– 135 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ भिण्ड, 31 मई। गहोई वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सदर बाजार स्थित गहोई भवन में किया गया। शिविर में ग्वालियर के प्रसिद्ध जैसवानी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में गोहद और आस-पास के क्षेत्रों से आए 135 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत आरंभ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त एवं आराध्य देव भगवान सूर्य देव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर…
– ग्वालियर-मालनपुर यात्रियों की मजबूरी, थ्री-व्हीलर टैक्सियों में भेड़-बकरियों की तरह सफर करने को मजबूर जनता भिण्ड, 31 मई। भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर इन दिनों परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। हाईवे पर दर्जनों निजी बसें बिना वैध परमिट के संचालित होने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे शासन को प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर से औद्योगिक नगरी मालनपुर तक आने-जाने वाले हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों को नियमित बस सुविधा नहीं मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।…
– कचरा कलेक्शन गाड़ियों से श्मशान घाट में डंप हो रहा कचरा भिण्ड, 31 मई। नगर परिषद मालनपुर एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला नगर परिषद द्वारा श्मशान घाट परिसर में कचरा डंप किए जाने का सामने आया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ियां नियमित रूप से श्मशान घाट परिसर में कचरा फेंक रही हैं, जिससे न केवल वहां गंदगी और दुर्गंध का माहौल बन रहा है, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। जानकारी…
– नाम और शहर बदलकर काट रहा था फरारी भिण्ड, 31 मई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी विनोद कुमार कुशवाह उम्र 34 वर्ष पुत्र भगवान सिंह निवासी सुमावली जिला मुरैना को घेराबंदी कर दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया…

