– विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 31 मई। चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा मप्र सामाजिक न्याय और मप्र वेलेंट्री हेल्थ एसोसियेशन के निर्देशन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस को सप्ताह के रूप में मनाया। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पेवली में परिचर्चा संगोष्ठी, मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रम कर शपथ दिलाई। युवाओं को निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें, थीम लेकर समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि हम समाज को खासकर युवाओं को बताना होगा कि तंबाकू निकोटिन हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ जीवन चक्र को कैसे प्रभावित करती है और अंत में जीवन लीला को समाप्त कर देती है।
पंचायत सरपंच राजवीर बघेल ने कहा कि यदि हम लोग इस बात की शपथ लें कि हम किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और जो लोग क्षेत्र में नशे का धंधा करते हैं उनके खिलाफ आवाज उठा कर विरोध करें। कार्यक्रम में अरविंद बघेल, सोमेश हरिऔध, अंकित दुबे, जोगेन्द्र कुशवाहा आदि ने सिगरेट, तंबाकू, निकोटिन, शराब आदि के खिलाफ विचार व्यक्त किए।


