भिण्ड, 31 मई। ग्राम झावलपुरा में 31 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई, विशाल कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
आयोजन समिति के अनुसार 31 मई से 6 जून तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य पं. दाऊदयाल शास्त्री महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा। कथा के परीक्षित कलादेवी एवं सरदार सिंह तोमर हैं। यह धार्मिक आयोजन नेस्टोरिया ग्रुप, धोलेरा (गुजरात) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाएं समस्त क्षेत्रवासियों एवं तोमर परिवार द्वारा संभाली जा रही हैं। कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर बदन सिंह तोमर, केदार सिंह तोमर, तहसीलदार सिंह तोमर, ब्रजलाल सिंह तोमर, फुंदन सिंह तोमर, चंदन सिंह, भगवान सिंह तोमर, भानुप्रताप सिंह तोमर, नितिन सिंह तोमर, रामू तोमर, हरिशंकर तोमर, राजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवकुमार सिंह, राधेसिंह, मोहन सिंह, सीताराम, सुशील सिंह, रिंकेश सिंह, अवधेश सिंह, रमन सिंह, नहार सिंह, विजय सिंह, युवराज सिंह, अनंत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह जादौन, सदन सिंह जादौन, उपेन्द्र सिंह जादौन, गिरराज सिंह जादौन, अतुल सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Saturday, September 26
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


