भिण्ड, 31 मई। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई विधायक उपस्थित रहे। रैली में समाज के लोगों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ अहिल्याबाई होल्कर गेट, एसआरएफ चौराहा से हुआ। इसके बाद रैली सिंघवारी, घिरोंगी, तिलौरी एवं मालनपुर सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने लोकमाता के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों तथा जनकल्याणकारी योगदान को याद करते हुए जयघोष किए। रैली के दौरान लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित आदर्श शासन, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत भी किया। रैली का समापन मालनपुर तिराहे पर किया गया, जहां वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने न्याय, सेवा और धर्म के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस अवसर नरेश पाल, अनिल गुर्जर, पार्षद बनवारी बघेल, सुरेन्द्र पाल, रामदुलारे बघेल, मायाराम बघेल, सिंघवरी डंबू आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


