भिण्ड, 31 मई। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर भाजपा गोहद नगर मण्डल की ओर से चल समारोह का फूल माला, पानी की बोतल की व्यवस्था करके रैली का स्वागत किया गया। जिसमें पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य के पुत्र प्रशांत आर्य शामिल हुए एवं मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, प्रमोत कामत, अनिल भारद्वाज, मदन श्रीवास, रवि पाल, रिंकू भटेले, उमर खान, कुसुम माहौर, धर्मा माहौर, भीकम कौशल, धर्मेन्द्र कंसाना, रामनिवास, विनोद, संतोष प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर ग्राम चांदा में हुआ भव्य आयोजन
बघेल पाल समाज द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वी जयंती समारोह का आयोजन ग्राम चांदा में किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ज्ञात रहे कि जयंती उत्सव पर साप्ताहिक आयोजन के रूप में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणा का आधार बनाए जाने पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन धर्म, न्याय, सेवा समर्पण व सुशासन के लिए समर्पित रहा। उनका कालखण्ड भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय रहा है। मुगलकाल के समय हिंदू संस्कृति सहित भारतीय मन्दिरों को खण्डित किया, वहीं लोकमाता ने देशभर के उनका जीर्णोद्धार कराने का काम किया। हजारों कुंए, आश्रम, अनाथालय सहित कई समाज उपयोगी काम किए।
कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र सिंह कुशवाह, आयोजन समिति संयोजकद्वय वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद बघेल एवं मुखिया रामबहादुर बघेल (चांदा), मंच संचालक देवसिंह बघेल सरपंच, प्रेमनारायण बघेल महते, पूर्व जनपद सदस्य देव सिंह बघेल, गजेन्द्र विश्वकर्मा, सरनाम सिंह बघेल एडवोकेट, हरगोविन्द बघेल, माताप्रसाद बघेल, ग्याप्रसाद बघेल, देवसिंह बघेल चांदा, अजब सिंह बघेल, रामशंकर बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मलित रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


