- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 09 अक्टूबर। गोहद तहसील में गुरुवार को पटवारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें राघवेन्द्र सिंह तोमर एवं देवेश शर्मा निर्वाचन अधिकारी द्वारा मप्र पटवारी संघ तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार झा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रोहित झा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी पटवारीगण मौजूद रहे। सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला वेतन : श्रीवास मौ। विद्यालयीन शिक्षक संघ ने भिण्ड जिले के अतिथि शिक्षकों को 3 माह से वेतन भुगतान न होना श्रम के साथ मजाक है। संघ के संभागीय संयोजक…
भिण्ड, 09 अक्टूबर। मौ के वार्ड क्र.14 स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर पर वाल्मीक समाज द्वारा आदिकवि महर्षि वाल्मीक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित वाल्मीक समाज के लोगों ने महर्षि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों को फल और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाल्मिक समाज के मलखान लक्ष्मण फूलसिंह औतार मेनन, गेंदालाल, मुन्नालाल, सोनू, रामावतार, अलवेल मेनन, मुन्नालाल, अरुण बाल्मीक करन बाल्मीक, विशाल बाल्मीक सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हुए शामिल महर्षि वाल्मीक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामअखित्यार…
भिण्ड, 09 अक्टूबर। लहार नगर के वार्ड क्र.एक बुधपुरा में संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर आयोजित नशा मुक्ति समरसता चौपाल में वार्ड के युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहकर अपने घर व बार्ड को अपराधमुक्त और खुशहाल बनाएंगे। चौपाल को संबोधित करते हुए एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि शराब बंदी और सामाजिक समरसता को आंदोलन बनाएंगे, नशा किसी भी रूप में जहर है। यह न केवल इंसान की सेहत बिगाड़ता है, बल्कि परिवार की खुशियां भी छीन लेता है और समाज की शांति को नष्ट कर देता है। अपराध और सामाजिक बुराईयों…
भिण्ड, 09 अक्टूबर। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई पर कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे झूठ पर पटवार करते हुए कहा कि आजादी के बाद मप्र में 55 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग की कभी सुध नहीं ली। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की कभी मंशा ही नहीं थी कि ओबीसी वर्ग को उसका हक मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मप्र की भाजपा सरकार ईमानदार और सकारात्मक प्रयासों से ओबीसी को उसका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने…
भिण्ड, 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शास. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में गुरुवार को छात्रों एवं छात्राओं को विकसित भारत क्विज के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजीव कुमार जैन ने विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज के संबंध में आवश्यक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। तत्पश्चात महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत क्विज की प्रश्नोत्तरी के सफलतापूर्वक जवाब देकर सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विकसित भारत क्विज में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें भारत सरकार की…
जबलपुर, 09 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने मप्र के पंचायत राज, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिंधिया ने दिवंगत माताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी जैसे व्यक्तित्व अपने संस्कारों, स्नेह और मूल्यों से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।…
मुरैना, 09 अक्टूबर। विगत दिवस सुरेश कुमार ने आयुक्त चंबल संभाग का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सुरेश कुमार चंबल आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पहले पन्ना जिले के कलेक्टर एवं प्रदेश में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहें है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त आयुक्त विकास बीएस जाटव, डिप्टी कमिश्नर राजस्व अशोक चौहान, एसडीएम अम्बाह रामनिवास सिकरवार, एसडीएम मुरैना बीएस कुशवाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
– राकेश अचल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले में मप्र की सरकार लकीर पीट रही है, लेकिन इस हादसे के लिए जो लोग असली दोषी हैं उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। मौत के कफ सिरप को आखिर मप्र में खरीदने और बेचने की इजाजत किसने दी? पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 20 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रीसन फार्मा कंपनी के फरार मालिकों की…
– जीवन में सफलता पाने के अवसर हमेशा मिलते हैं : विधायक नरेन्द्र सिंह – 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ भिण्ड, 08 अक्टूबर। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी बालक/ बालिका आयु वर्ग 19 वर्ष प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद संध्या राय के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 में किया गया। इस दौरान जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज फहराया साथ ही प्रतिभागियों…
भिण्ड, 08 अक्टूबर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2015 के प्रावधानों के बारे में अजा एवं जजा के लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को शहर में बीटीआई रोड पर जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अजाक चम्बल रेंज डीव्हीएस भदौरिया, उप पुलिस अधीक्षक अजाक भिण्ड अजय सिह पंवार, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक बैधराज सिंह परिहार, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य एवं समस्त स्टाफ एवं सदस्य रामकिशन मधुरिया, रामजीलाल शाक्य विकाश जाटव, रतनू जाटव, भोला जाटव, विशाल नागर, मदन खटीक, बलराम शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, मोनू शाक्य सहित करीब आधा सैकड़ा…

