भिण्ड, 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शास. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में गुरुवार को छात्रों एवं छात्राओं को विकसित भारत क्विज के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजीव कुमार जैन ने विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज के संबंध में आवश्यक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। तत्पश्चात महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत क्विज की प्रश्नोत्तरी के सफलतापूर्वक जवाब देकर सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विकसित भारत क्विज में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें भारत सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न सम्मिलित थे। विकसित भारत क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के वर्तमान घटना चक्र से परिचित कराने के साथ-साथ देश के भारतीय ज्ञान परंपरा से भी जोड़ना था। कार्यक्रम में डॉ. आभास सर, डॉ. श्याम निगम, प्रो. अभिषेक यादव तथा कंप्यूटर सहायक बृजेश मित्तल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

