- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 08 अक्टूबर। भिण्ड में 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका हैण्डबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पूर्णता की ओर है। जिला हैण्डबॉल एसोसिएशन के संरक्षक राधेगोपाल यादव ने बताया कि बालिकाओं के लिए ग्राउण्ड प्रेम वाटिका अटेर रोड बंबा के किनारे तैयार हो चुका है और बालक वर्ग के लिए ग्राउण्ड की तैयारी गुरुवार को पूर्ण कर ली जाएगी। गुरुवार को शाम 5 बजे तक प्रतियोगिता के लिए लगभग सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेम वाटिका में और समापन कार्यक्रम शुखदेव गार्डन में किया जाएगा। वहीं भोजन व्यवस्था की पूर्ण तैयारी…
– बाजारों में बढ़ी रौनक, महिलाएं पहुंच रही खरीदारी करने भिण्ड, 08 अक्टूबर। करवा चौथ का त्योहार आते ही सुस्त पड़े बाजार में रौनक आ गई है। करवा चौथ पर श्रंगार, गहने एवं साड़ियों की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है, तो वहीं मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लरों पर पहुंच रही हैं, कई ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो गई है। महिलाओं के अनुसार मेकअप एक से लेकर पांच हजार तक का खर्च आता है। वहीं मेहंदी का भी 200 से 500 रुपए तक खर्च आता है। त्यौहार के सीजन को देखते हुए ब्यूटी…
भिण्ड, 08 अक्टूबर। मतदाता सूची के विषेश गहन परीक्षण व बूथ लेवल एजेंट, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के संबंध में कांग्रेस कार्यालय मेहगांव पर कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, मेहगांव विधानसभा पुनरीक्षण प्रभारी एडवोकेट देवेन्द्र सिंह नरवरिया, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान जिला सह-प्रभारी अरविन्द यादव एवं मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर पुरोहित, गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया, अमायन ब्लॉक अध्यक्ष दीपेन्द्र फौजी, जिला उपाध्यक्ष हरिओम भदौरिया, भूपेन्द्र भदौरिया, कमलेश कौरव, भारतीय कुशवाह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस 9 अक्टूबर को निकालेगी केंडल…
भिण्ड, 08 अक्टूबर। भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल द्वारा महिलाओं की वित्तीय साक्षरता और उनकी आर्थिक समृद्धि शिविर का आयोजन आईटीआई परिसर भिण्ड में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक विशाल सिंह यादव, प्रबंधक विनय कुमार मोरे, एसबीआई के महाप्रबंधक सुवीन कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर की डीआरएम आरती परमार, एलडीएम भिण्ड जितेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक एसबीआई मुख्य शाखा भिण्ड मो. मुबारक अली तथा सीएफएल का स्टाफ एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की टीम, शा. कन्या महाविद्यालय भिण्ड की छात्राएं उपस्थित रहीं। धान, बाजरा, ज्वार के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन जारी…
भिण्ड, 08 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में मिशन वात्सल्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुजकांत उदैनिया, पॉक्सो सपोर्ट पर्सन राहुल राजपूत, विद्यालय के प्राचार्य एवं कार्य समिति के सदस्य एवं अन्य स्टाफ सहित विद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम के तहत जानकारी देते हुए बताया कि बचपन में हम लकड़ी की…
भिण्ड, 08 अक्टूबर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की चंबल इकाई द्वारा गोहद नगर में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है, इस परियोजना का उद्देश्य नगर वासियों को सुरक्षित एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में नगर के ओवरहेड टैंक परिसर में घरेलू नल कनेक्शन पर आधारित 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सीडीओ सोनिका शर्मा एवं सिविल अभियंता राहुल शर्मा के समन्वय से कार्यशाला में मीटर रीडिंग फिटिंग नल कनेक्शन के विभिन्न भागों की जानकारी तथा मरम्मत से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में…
-सांसद, विधायक सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 08 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता का गत दिवस निधन हो गया। वे अपने पीछे भाई रमेश गुप्ता एडवोकेट, पुत्रगण शैलेन्द्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पूर्व सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में डॉ. गुप्ता को पार्टी के झण्डे में…
– ग्राम छरेटा में शस्त्र पूजन एवं संघ ने निकाला पथ संचलन भिण्ड, 08 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गोहद खण्ड के मण्डल छरेटा का पथ संचलन ग्राम छरेटा में निकाला गया। जिसका शुभारंभ सुबंदना विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव की गलियों में होते हुए सुवंदना विद्यालय पर ही समापन हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले शस्त्र पूजन हुआ। मंच पर गोहद खण्ड के खण्ड संघचालक डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह कुशवाह गुप्ता उपस्थित रहे। बौद्धिक में डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया ने दशहरा का महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्र को सबल और समर्थ बनाने के लिए समाज…
– जन्म से पांच वर्ष तक के दो लाख 94 हजार बच्चों का लक्ष्य भिण्ड, 08 अक्टूबर। जिले में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर रविवार को 2248 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु दो बूंद पल्स पोलियो की पिलाई जाएगी। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि विगत 14 वर्षों से भारतवर्ष पोलियो मुक्त है तथा 27 मार्च 2014 को…
– ई-केवाईसी में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से करें संपर्क भिण्ड, 08 अक्टूबर। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जो भी नवीन पात्रता पर्चीधारी हैं, जिनके द्वारा नवीन पात्रता पर्ची बनने हेतु आवेदन राशन मित्र पोर्टल पर किया जा चुका है। ऐसे परिवारों को पीओएस मशीन पर नवीन पात्रता पर्ची हेतु पात्र समस्त परिवार के सदस्यों की एवं पहले से जारी पर्ची में नए सदस्यों को जुड़वाने हेतु भी ई-केवाईसी पीओएस मशीन या मेरा ई-केवाईसी एप्प पर करवानी होगी, उसके उपरांत ही पात्र नवीन परिवारों की राशन…

